आज लाइफस्टाइल कुछ इस कदर बदलता जा रहा है कि गिने-चुने लोगों को छोड़कर ज्यादातर अपने आप को छोड़कर दूसरे के जैसा बनना चाहता है। हाल ही में एक युवक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर बड़े-बड़े धोखा बैठते हैं कि ये ब्रिटनी स्पीयर्स तो नहीं। हालांकि ऐसे उदाहरण एक ढूंढेंगे ताे सैकड़ों-हजारों की गिनती में मिल जाएंगे, लेकिन फिलहाल बात कर रहे हैं इस नकली ब्रिटनी स्पीयर्स की हकीकत पर है। दरअसल, ब्रायन रे नामक यह शख्स अमेरिकन सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स का बहुत बड़ा फैन है और इसी के चलते यह ब्रिटनी जैसा दिखने की चाहत रखता है।
-
कैलिफोर्निया में रहता है ब्रिटनी का जब जबरा फैन ब्रायन रे, बाल हटवाए, पलकें ऊपर उठवाई और गालों में इंजेक्शन लगवाए
पता चला है कि कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस में रहने वाले 35 साल के ब्रायन रे नामक युवक ने ब्रिटनी स्पीयर्स जैसा दिखने के लिए बोटोक्स ट्रीटमेंट पर एक करोड़ रुपए से ज्यादा रकम खर्च कर डाली। इस बात में कोई दो राय नहीं कि अमेरिकन सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स के दुनियाभर में लाखों प्रशंसक हैं। इन्हीं में से एक नाम ब्रायन रे का भी है। हालांकि जरूरी नहीं है कि इस तरह के बहुत सारे मामले बिगड़ भी जाते हैं, लेकिन फिलहाल लगभग सफल हो चुका यह मामला खासा चर्चा में है।
<
>
न्यूज प्लेटफॉर्म ‘द सन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक ब्रायन रे के दिल-ओ-दिमाग पर ब्रिटनी स्पीयर्स जैसा दिखने का जुनून इस कदर सवार है कि वह अब तक न सिर्फ अपनी नाक और कान की, बल्कि गालों, बालों और आंखों की 100 से ज्यादा सर्जरी करा चुका है। ब्रायन ने लेजर से अपने बाल हटवाए हैं और अपनी पलकें ऊपर उठवाई हैं, ताकि उसकी आंखें ब्रिटनी की तरह बड़ी और खूबसूरत दिखें। इसके अलावा उसके गालों में इंजेक्शन भी लगे हुए हैं।
पढ़ें एक ऐसी महिला की कहानी, जो सिर्फ अपने अंडर आर्म बाल दिखाकर ही कमा रही 8 लाख रुपए महीना
<
>
यह भी पढ़ें: पोती को दादी ने दिया खूबसूरत गिफ्ट, वीडियो देख यूजर्स हुए इमोशनल, एक ने लिखा-लौट आया बचपन
ब्रायन का कहना है कि वह दुनिया की किसी भी चीज से ज्यादा ब्रिटनी को पसंद करता है, वह उनसे प्रेरित है और उन्हीं के जैसा दिखने की हसरत रखता है। यही वजह है कि उसने खुद की सर्जरी कराने का फैसला लिया। 35 साल के ब्रायन की मानें तो उसने 17 साल की उम्र में पहली बार सर्जरी करवाई थी और इसमें उनकी मां ने भी उनका पूरा साथ दिया था। उस वक्त इस सर्जरी पर 22 हजार पाउंड यानी 22 लाख रुपए से ज्यादा खर्च हुए थे। फिलहाल उसकी शक्ल ब्रिटनी स्पीयर्स से 99.9 प्रतिशत मेल खाती है, अभी भी इलाज चल रहा है। यह तब तक कराता रहेगा, जब तक वह हू-ब-हू ब्रिटनी स्पीयर्स की तरह न दिखने लग जाए।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
21 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
23 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
3 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
9 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines