Khali And Jyoti Viral Video: द ग्रेट खली और दुनिया की सबसे छोटी लड़की ज्योति आम्गे को आज कौन नहीं जानता। ये दोनों बिग बॉस में भी जा चुके हैं। द ग्रेट खली अक्टूबर 2010 से जनवरी 2011 तक टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस में गए थे, वहीं ज्योति आम्गे भारतीय टेलीविजन शो बिग बॉस 6 में एक अतिथि के रूप में गई थी। अब द ग्रेट खली और ज्योति आम्गे का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें खली ज्योति को हाथ से उठाए नजर आ रहे हैं। वीडियो देख लोग आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं।
खली और ज्योति के वीडियो पर लोग भड़के
वीडियो में आप देख सकते हैं कि द खली ज्योति आम्गे को एक हाथ से हवा में उठाते हैं, हालांकि ज्योति लगातार हंसती रहती हैं। खली मजाकिया अंदाज में कह रहे हैं कि लाओ ऐसे ही मैंने तुम्हें नागपुर भेज देता हूं। इस दौरान ज्योति लगातार हंस रही हैं और वहां मौजूद अन्य लोगों की हंसी सुनाई दे रही हैं।
लेकिन सोशल मीडिया पर बहुत से लोगों को खली का यह मजाक पसंद नहीं आया और उन्होंने ज्योति के साथ हुए इस मजाक पर आपत्ति जता रहे हैं। लोगों का कहना है कि ज्योति कोई बच्ची नहीं हैं, वो 30 साल की महिला हैं, उनको इस तरह छूना गलत बात है।
वीडियो को द खली ने अपने ही इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को 5 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा है और वहीं 16 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देख लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि ज्योति को इस तरह छूना गलत है। दूसरे ने कमेंट किया कि ज्योति कोई खिलौना नहीं है। एक अन्य ने लिखा कि मुझे ये हरकत पसंद नहीं आई।
यह भी पढ़ें: रील बनाने में मस्त हुआ पुलिसवाला, पीठ पीछे कानून तोड़ते दिखे लोग; वायरल हो रहा वीडियो
एक अन्य ने लिखा कि खली सर भूल गए कि ज्योति एक 30 साल की एक महिला हैं, उनके साथ इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है। एक ने लिखा कि ‘बैड टच खली सर, बैड टच’ वह कोई बच्ची नहीं है। एक अन्य ने लिखा कि ठीक है हाइट में छोटी हैं लेकिन है तो लड़की ही न, उन्हें इस तरह नहीं छूना चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि किसी के बारे में गलत नहीं बोलना चाहिए, खली सर सबकी इज्जत करते हैं। इसे सिर्फ एक मजाक के तौर पर लेना चाहिए।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
12 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
14 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
15 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
16 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines