---विज्ञापन---

मछली और चिप्स खाकर किस्मत के भरोसे जिंदा है दुनिया का सबसे बुजुर्ग व्यक्ति! लोगों को दे रहा है नसीहत

World's Oldest Man : इंग्लैंड के 111 वर्षीय जॉन अल्फ्रेड टिनिसवुड अब दुनिया के सबसे बुजुर्ग जीवित व्यक्ति हैं । 26 अगस्त 1912 को जॉन का जन्म हुआ था, उनकी उम्र करीब 112 साल है। वह एक केयर होम में रहते हैं।

---विज्ञापन---

World’s Oldest Man : दुनिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति की मौत 2 अप्रैल को हुई है। वेनेजुएला के जुआन विसेंट पेरेज मोरा 2 अप्रैल तक दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति थे लेकिन अब इसका खिताब किसी और को मिल गया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की तरफ से अब जॉन अल्फ्रेड टिनिसवुड को सबसे बुजुर्ग जीवित व्यक्ति के रूप में मान्यता दी गई है। जॉन अल्फ्रेड टिनिसवुड ने बताया है कि उनकी सेहत का राज क्या है!

ये है दुनिया का सबसे बुजुर्ग व्यक्ति

जॉन अल्फ्रेड टिनिसवुड का जन्म साल 1912 में हुआ था, इसी साल टाइटैनिक के डूबने की घटना भी हुई थी। 26 अगस्त 1912 को लिवरपूल में जॉन अल्फ्रेड टिनिसवुड का जन्म हुआ था। 7 अप्रैल 2024 को उनकी उम्र 111 वर्ष 225 दिन है। वह साउथपोर्ट में केयर होम में रहते हैं, जहां के लोग इन्हें बातूनी बताते हैं।

---विज्ञापन---

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, अपनी अधिक उम्र के बाद भी जॉन अभी भी अपने दैनिक काम खुद ही करते हैं और बिना किसी की सहायता के बिस्तर से उठते हैं। वह समाचार सुनने के लिए रेडियो का इस्तेमाल करते हैं। इस उम्र में भी अपने पैसों की देखभाल भी वह खुद ही करते हैं।


इतने अधिक समय तक जिंदा रहने को जॉन इसे भाग्य बताते हैं। उनका कहना है कि आप या तो लंबे समय तक जीवित रहते हैं या आप कम समय तक, इस पर आपका कोई नियंत्रण नहीं होता है। अपने खान पान को लेकर जॉन ने बताया कि वह हर शुक्रवार को मछली और चिप्स खाना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि वह किसी कुछ अलग से नहीं खाते हैं।

यह भी पढ़ें : ‘सुबह कॉफी फ‍िर प्रभु का नाम और फ‍िर शाम में जाम’, 114 साल की उम्र में सबसे बुजुर्ग ने दुन‍िया छोड़ी

---विज्ञापन---

जॉन ने कहा कि वह कभी कभी शराब पीते हैं और कभी भी धूम्रपान नहीं किया है। उन्होंने कहा कि हर चीज की अति खतरनाक होती है। 2012 में 100 साल के होने के बाद से, जॉन को हर साल महारानी एलिजाबेथ से जन्मदिन कार्ड मिलता था। महारानी एलिजाबेथ जॉन से लगभग 14 साल छोटी थीं। 2020 में जॉन को यूके के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति का खिताब मिला था, जिसके बाद अब वह दुनिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति के रूप नवाजे गए हैं।

First published on: Apr 07, 2024 12:53 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola