World Most Expensive Shoe – Moon Star Shoes : जूता तो लगभग सभी पहनते हैं, लेकिन जूते की अधिकतम कीमत कितनी हो सकती हैं, कोई आईडिया है? एक लाख, दो लाख, दस लाख… अरे नहीं, आज हम जिस जूते की बात करने जा रहे हैं, इसकी कीमत लाखों में है ही नहीं। इसकी कीमत करोड़ों में है, वह एक दो चार दस करोड़ नहीं बल्कि सौ करोड़ से भी अधिक है। आइये आज हम दुनिया के सबसे महंगे जूते के बारे में जानते हैं।
दुनिया के सबसे महंगे जूते का नाम “मून स्टार शूज” है और इसे इटली के जूता डिजाइनर एंटोनियो विएत्री ने डिजाइन किया है। “मून स्टार शूज” दुनिया की सबसे ऊंची ईमारत बुर्ज खलीफा को समर्पित है। इस शानदार जूते को 2019 में दुबई में आयोजित MIDE (मेड इन इटली, डिज़ाइन इन एमिरेट्स) फैशन वीक के दौरान प्रदर्शित किया गया था।
आपको जानकर यकीन नहीं होगा कि इस जूते की कीमत 19.9 मिलियन डॉलर (लगभग 164 करोड़ रुपये) है। जितनी इस जूते की कीमत है, उतनी तो कई करोड़पति लोगों की संपत्ति भी नहीं होती है। जी हां, दुनिया के सबसे महंगे जूते की कीमत 164 करोड़ है।
आखिर इतना महंगा क्यों है ये जूता?
मून स्टार शूज की हील्स ठोस सोने से बनी हैं और 30 कैरेट के हीरे से सजी हैं। इसके साथ ही इस जूते में एक असाधारण और दुर्लभ चीज भी शामिल है। दरअसल इस जूते में सोना, हीरा आदि से जड़ा ही हुआ है लेकिन अर्जेंटीना के उल्कापिंड का टुकड़ा भी जड़ा गया है। यह उल्कापिंड साल 1576 का है। यही वजह है कि ये जूता मूल्यवान होने के साथ ही साथ ऐतिहासिक भी है।
यह भी पढ़ें : सिंगापुर के राजदूत दिल्ली की कार को देख हुए हैरान, बोले- ये कैसी नंबर प्लेट है? वायरल हो रहा पोस्ट
आपको बता दें कि “मून स्टार शूज” को डिजाइन करने वाले एंटोनियो विएत्री पहले भी इस तरह के जूते बना चुके हैं। एंटोनियो विएत्री ने 2017 में दुनिया के पहले 24k सोने के जूता तैयार किया था, जिसके बाद उनकी चर्चा पूरी दुनिया में हुई थी। वह लग्जरी और महंगे फैंसी सामान बनाने के लिए प्रसिद्ध हैं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines