पानी की एक बूंद बिना नहाते हैं यहां के लोग फिर भी रहते हैं साफ-सुथरे, तरीका ऐसा कि चौंक जाएंगे आप

People Who Don't Bath: क्या आप जानते हैं दुनिया की एक ऐसी जगह भी है जहां के लोग पानी से नहीं नहाते या कहें आपकी और हमारी तरह नहीं नहाते हैं. लेकिन, फिर ये लोग खुद को साफ कैसे रखते हैं? आइए जानें क्या है यह रहस्य.

Himba Tribe bath without water
1 / 7
Himba Tribe bath without water

People Who Bath Without Water: हम में से कितने ही लोग हैं जो रोज नहाते हैं, कई ऐसे हैं जो 1-2 दिन छोड़कर नहाना सही समझते हैं, लेकिन ऐसा कबीला भी है जहां लोग बिना पानी के नहाते हैं या कहें कि नहाते ही नहीं हैं. यहां के लोग अपनी जिंदगी में 2 से 3 बार से ज्यादा शायद नहीं नहाते हैं. ऐसे में आश्चर्य होता है कि भला ये लोग खुद को साफ कैसे रखते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं क्या है ये ना नहाने का रहस्य.

विज्ञापन

पानी से नहीं नहाते इस कबीले के लोग

पानी से नहीं नहाते इस कबीले के लोग 2 / 7

नामिबिया की हिंबा ट्राइब के लोग अपनी अनोखी परंपराओं के लिए दुनियाभर में जाने जाते हैं. असल में ये लोग नहाने के लिए एक बूंद भी पानी का इस्तेमाल नहीं करते हैं.

विज्ञापन

पानी से ना नहाने की वजह

पानी से ना नहाने की वजह 3 / 7

नामिबिया के कई इलाकों में पानी की भारी कमी रहती है जिसके कारण हिंबा ट्राइब के लोग पीने के लिए पानी बचा लेते हैं और नहाने में खर्च नहीं करते हैं.

कैसे रखते हैं खुद को साफ

कैसे रखते हैं खुद को साफ 4 / 7

हिंबा ट्राइब के लोग खुद को साफ रखने के लिए स्मोक बाथ या धुआं स्नान करते हैं. इसमें खास जड़ी-बूटियों और लकड़ियों को जलाकर धुआं तैयार किया जाता है. यह धुआं शरीर के संपर्क में आता है और शरीर की दुर्गंध को ठीक करता है. इससे त्वचा भी साफ रहती है.

विज्ञापन

हिंबा महिलाएं त्वचा पर लगाती हैं यह लेप

हिंबा महिलाएं त्वचा पर लगाती हैं यह लेप 5 / 7

हिंबा महिलाएं अपनी त्वचा पर Otjize नाम का खास पेस्ट लगाती हैं. इसे बटरफैट और रेड ऑक्रे पिग्मेंट से बनाया जाता है. इससे त्वचा धूप और गर्मी से बची रहती है. यह पेस्ट परंपरा और सुंदरता दोनों का प्रतीक माना जाता है.

स्मोक बाथ के क्या फायदे होते हैं

स्मोक बाथ के क्या फायदे होते हैं 6 / 7

हिंबा महिलाएं स्मोक बाथ लेती हैं. इस बात का एक फायदा यह है कि इससे पानी की बचत होती है. वहीं, यह शरीर की बदबू को कम करता है और त्वचा को बाहरी धूल और धूप से बचाए रखता है.

विज्ञापन

दुनियाभर में चर्चा का विषय

दुनियाभर में चर्चा का विषय 7 / 7

हिंबा ट्राइब का बिना पानी के खुद को साफ रखने का तरीका और नहाने के बजाए स्मोक बाथ लेना दुनियाभर में चर्चा का विषय बना रहता है. इस ट्राइब के वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल होने लगे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन