190 किलो वजन, नहाने के लिए बनाना पड़ा था पूल'; ऐसे फिट हुआ दुनिया का सबसे मोटा बच्चा

World’s Fattest Kid : आर्य परमाना ने अब अपना वजन आधे से भी ज्यादा घटा लिया है। उनकी नई तस्वीर देखकर लोग अब आर्य को पहचान भी नहीं पा रहे हैं। जब आर्य 10 साल के थे तो उनका वजन 100 किलो पार हो गया था।

Arya Permana

Arya Permana

विज्ञापन

World’s Fattest Kid : कुछ समय पहले तक आर्य परमाना दुनिया का सबसे मोटा और वजनदार बच्चा था लेकिन अब इसने अपने आप को इतना बदल लिया है कि पहचानना भी मुश्किल है। एक समय ऐसा था कि आर्य के मां-बाप भी चिंतित हो गए थे क्योंकि ये ना तो खुद से नहा पाता था और ना ही खाना खा पाता था। पूरी दुनिया में मोटापे को लेकर इस लड़के की चर्चा हुई लेकिन अब इस लड़के ने खुद को फिट कर लिया है, जानिए कैसे!

190 किलो था वजन, नहाने के लिए बनाना पड़ा स्विमिंग पूल

इंडोनेशिया के आर्य परमाना का वजन 30 स्टोन, लगभग 190 किलो था। उसका शरीर इतना बड़ा था कि उसके नहाने के लिए अलग से स्विमिंग पूल बनवाना पड़ा। वह खुद से खाना भी नहीं खा पाता था। उसे एक दिन में पांच तरह के भोजन की जरुरत पड़ती थी, जिसमें चावल, मछली, मांस, सब्जी का सूप और एक पारंपरिक सोया पैटी शामिल थे। वह दो लोगों का खाना अकेले ही खाता था।

Advertisment

साल 2014 में जब आर्य आठ साल का हुआ तो उसकी भूख और बढ़ गई। वह अनियंत्रित रूप से खाने लगा, इससे उसका वजन और तेजी से बढ़ने लगा। इसके बाद दुनिया का सबसे मोटा बच्चा होने का खिताब मिल गया। अब वह ना तो खुद चल सकता था और ना ही खुद खा सकता था। हालांकि इसके बाद उसने सबकुछ बदलने का मन बनाया।

इंडोनेशिया के रहने वाले आर्य ने सेलिब्रिटी पर्सनल ट्रेनर और बॉडीबिल्डर एडे राय से बातचीत की और खुद को फिट करने का फैसला किया। पर्सनल ट्रेनर ने बताया कि वह खेलता था, हम सब उसकी मदद करते थे। हमने उसके खाने के लिए डाइट प्लान बनाया जो काफी सख्त था। उसे खूब मेहनत की। आर्य ने अपने पेट को कम करने और अपनी भूख पर कंट्रोल करने के लिए बेरिएट्रिक सर्जरी भी करवाई।

विज्ञापन

अब आर्य का वजन लगभग 87 किलोग्राम है। यह वजन उसके पहले के वजन से आधे से भी कम है। अब आर्य को देख लोग कहते हैं कि जब ये अपना वजन कम कर सकता है तो हम क्यों नहीं? आर्य जब अपने वजन को लेकर वायरल हुए तो स्थानीय सांसद और नेता भी मिलने पहुंचे थे। जब उन्हें पता चला कि आर्य ने अपना वजन कम कर लिया और एक समान्य लड़के की तरह दिखाई देते हैं तो उन्होंने आर्य को बधाई दी है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ