World biggest Bat found in philippines human sized height: सोशल मीडिया पर आपको कई तरह की अजीब, डराने वाली और दुर्लभ चीजें देखने को मिलती हैं क्योंकि सोशल मीडिया का इस्तेमाल पूरी दुनिया में किया जाता है। अगर कहीं कुछ भी अप्रत्याशित होता है तो वह इंटरनेट पर वायरल हो जाता है। साथ ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाता है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही प्राणी की तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर शायद आपके होश फाख्ता हो जाएंगे। दरअसल, वो है चमगादड़। हालांकि, आप सोच रहेंगे होंगे कि रात के समय में इन्हें बहुत उड़ते हुए देखा होगा लेकिन आपको यहां पर बता दें कि जिस चमगादड़ की हम बात कर रहे हैं वो आम नहीं बल्कि बहुत खास है। दरअसल, सोशल मीडिया पर जिस चमगादड़ की तस्वीर वायरल हो रही है, वो इंसानों के बराबर है, इसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।
फिलीपींस का बताया जा रहा है चमगादड़
जानकारी के अनुसार, इस चमगादड़ को कथित तौर पर फिलीपींस का बताया जा रहा है। साथ ही बताया गया है कि जब एक शख्स अपने गैराज में गया तो उसने यहां पर विशाल चमगादड़ को उल्टा लटका हुआ पाया। इस चमगादड़ को फ्लाइंग फॉक्स के नाम से भी जाना जाता है और ये बहुत ही दुर्लभ प्रजाति के होते हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद हर कोई यह सोचने पर मजबूर हो गया कि ऐसे न जाने और कितने तरह की प्रजाति होंगी जिसे हमने नहीं देखा होगा। आपको बता दें कि जिस चमगादड़ की तस्वीर आप देख रहे हैं, उसके पंखों की लंबाई 6 फीट है। जो देखने में बिलकुल डरा देने वाला है। अगर ये चमगादड़ आपके सामने आ जाए तो शायद आप डर से सिहर जाएंगे क्योंकि इस तरह का चमगादड़ दिखना कोई आम नहीं है।
ये भी पढ़ें: Viral Video: पेट्रोल महंगा हुआ तो शख्स दिल्ली की सड़कों पर करने लगा Bull की सवारी
ये भी पढ़ें: Viral Video: खचाखच भरी बस में घुस गया बंदर, देखें फिर क्या हुआ
यूजर्स ने दिए रिएक्शन
आपको बता दें कि इससे पहले भी ऐसे कई बड़े-बड़े चमगादड़ों की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। लेकिन कथित तौर पर इसे दुनिया का सबसे बड़ा चमगादड़ बताया जा रहा है। इस तस्वीर को देखने के बाद सोशल मीडिया पर नेटिजंस भी हक्के बक्के रह गए। एक शख्स ने लिखा कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि इतना बड़ा भी चमगादड़ हो सकता है क्योंकि मैंने कभी अपने इमेजिनेशन में भी नहीं सोचा था। वहीं इसके साथ ही दूसरे यूजर्स ने कहा कि दुनिया में इस तरह न जाने कितने और प्रजातियां होंगी जिन्हें हमने नहीं देखा।
संबंधित खबरें
‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
6 hrs agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
10 hrs ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
1 day ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
2 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
2 days ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
2 days agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
8 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
9 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
11 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines