OMG नहीं देखा होगा इतना बड़ा चमगादड़, इंसानों के बराबर लंबाई और पंख 6 फीट चौड़े

World biggest Bat found in philippines human sized height: सोशल मीडिया पर एक विशाल चमगादड़ की तस्वीर सामने आई है। जिसे देखकर हर कोई चौंक गया। इसके पंखों की चौड़ाई कथित तौर पर 6 फीट बताई जा रही है।

OMG नहीं देखा होगा इतना बड़ा चमगादड़, इंसानों के बराबर लंबाई और पंख 6 फीट चौड़े

World biggest Bat found in philippines human sized height: सोशल मीडिया पर आपको कई तरह की अजीब, डराने वाली और दुर्लभ चीजें देखने को मिलती हैं क्योंकि सोशल मीडिया का इस्तेमाल पूरी दुनिया में किया जाता है। अगर कहीं कुछ भी अप्रत्याशित होता है तो वह इंटरनेट पर वायरल हो जाता है। साथ ही लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाता है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही प्राणी की तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर शायद आपके होश फाख्ता हो जाएंगे। दरअसल, वो है चमगादड़। हालांकि, आप सोच रहेंगे होंगे कि रात के समय में इन्हें बहुत उड़ते हुए देखा होगा लेकिन आपको यहां पर बता दें कि जिस चमगादड़ की हम बात कर रहे हैं वो आम नहीं बल्कि बहुत खास है। दरअसल, सोशल मीडिया पर जिस चमगादड़ की तस्वीर वायरल हो रही है, वो इंसानों के बराबर है, इसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

विज्ञापन

फिलीपींस का बताया जा रहा है चमगादड़

जानकारी के अनुसार, इस चमगादड़ को कथित तौर पर फिलीपींस का बताया जा रहा है। साथ ही बताया गया है कि जब एक शख्स अपने गैराज में गया तो उसने यहां पर विशाल चमगादड़ को उल्टा लटका हुआ पाया। इस चमगादड़ को फ्लाइंग फॉक्स के नाम से भी जाना जाता है और ये बहुत ही दुर्लभ प्रजाति के होते हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद हर कोई यह सोचने पर मजबूर हो गया कि ऐसे न जाने और कितने तरह की प्रजाति होंगी जिसे हमने नहीं देखा होगा। आपको बता दें कि जिस चमगादड़ की तस्वीर आप देख रहे हैं, उसके पंखों की लंबाई 6 फीट है। जो देखने में बिलकुल डरा देने वाला है। अगर ये चमगादड़ आपके सामने आ जाए तो शायद आप डर से सिहर जाएंगे क्योंकि इस तरह का चमगादड़ दिखना कोई आम नहीं है।

विज्ञापन

विज्ञापन

यूजर्स ने दिए रिएक्शन

आपको बता दें कि इससे पहले भी ऐसे कई बड़े-बड़े चमगादड़ों की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। लेकिन कथित तौर पर इसे दुनिया का सबसे बड़ा चमगादड़ बताया जा रहा है। इस तस्वीर को देखने के बाद सोशल मीडिया पर नेटिजंस भी हक्के बक्के रह गए। एक शख्स ने लिखा कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि इतना बड़ा भी चमगादड़ हो सकता है क्योंकि मैंने कभी अपने इमेजिनेशन में भी नहीं सोचा था। वहीं इसके साथ ही दूसरे यूजर्स ने कहा कि दुनिया में इस तरह न जाने कितने और प्रजातियां होंगी जिन्हें हमने नहीं देखा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ