Watch Video : ठंड से बचने के लिए स्कूटी सवार ने लगाया ऐसा जुगाड़, हैरत में पड़ गया पुलिसवाला

Women With Scooty Video Viral: ठंड से बचने के लिए महिला ने ऐसा जुगाड़ लगाया कि उसके शरीर का एक भी हिस्सा खुला नहीं था, महिला को देखकर पुलिसकर्मी भी हैरत में पड़ गया।

Women With Scooty Video Viral

Women Riding Scooty in Cold Video Viral : ठंड में बाइक से सफर करना बेहद कठिन होता है। बाइक चलते वक्त हवा लगने से ठंड अधिक लगती है, ऐसे में लोग बचाव के तमाम तरीके अपनाते हैं। मोटे कपड़े, दस्ताना, स्वेटर आदि का इस्तेमाल करते हैं लेकिन एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला ने ठंड से बचाव के लिए ऐसा जुगाड़ लगाया, जिसे देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गया।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पुलिसकर्मी, एक स्कूटी सवार को रोक कर खड़ा है। स्कूटी पर एक महिला सवार है जिसके शरीर का एक भी अंग दिखाई नहीं दे रहा है। पुलिस वाला भी हैरान है कि आखिर वह स्कूटी चलाने के लिए देख कैसे रही है? स्कूटी सवार महिला पूरे शरीर को कपड़े से ढकी हुई दिखाई दे रही है। सिर पर टोपी के साथ ही गले तक प्लास्टिक लगाई हुई है। इतना ही नहीं, चेहरे पर भी मास्क पहनी है, जिससे ठंड ना लगे।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि स्कूटी के आगे भी मैट्रेस लगा हुआ है, जिससे पैरों में ठंड ना लगे, इसी मैट्रेस को उसने हैंडल से भी जोड़ दिया है, इससे वह अपने हाथ में भी ठंड लगने से बचाव कर रही है। यह जुगाड़ देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान दिखाई दे रहा है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल है।

https://www.instagram.com/reel/C083JC4xUGD/?utm_source=ig_web_copy_link

एक ने लिखा कि मुझे समझ ही नहीं आ रहा है कि आखिर ये ड्राइव कैसे कर रही है। एक अन्य ने लिखा कि उम्मीद है कि महिला कम से कम ट्रैफिक को देख पा रही होगी, जिससे उसका एक्सीडेंट ना हो। एक अन्य ने लिखा कि ठंड में स्कूटर चलाने के लिए ऐसी ही व्यवस्था की आवश्यकता होती होती है। एक अन्य ने लिखा की ये तो एकदम एलियन दिखाई दे रही है। एक ने लिखा कि प्लास्टिक को उसे चेहरे से हटा लेना चाहिए, यह जानलेवा हो सकता है।

बता दें कि इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म earth.brains नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है, जिसे 2 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा है इस वीडियो को 20 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। हालांकि गाड़ी चलते वक्त ठंड से बचाव का यह तरीका बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ