जिस कुर्सी से रिटायर हुआ पति, उसी पर बैठी पत्नी; जानें कौन हैं IAS डॉ. वी वेणु?

Sarada Muraleedharan is the new Chief Secretary of Kerala : शारदा मुरलीधरन को केरल का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है, उन्हें पदभार ग्रहण भी कर लिया है। इससे पहले इस पद शारदा के पति डॉ. वी वेणु थे, जो 31 अगस्त को रिटायर हो गए।

Sarada Muraleedharan

Sarada Muraleedharan is the new Chief Secretary of Kerala : ब्यूरोक्रेसी में शायद ही ऐसा संयोग देखने को मिला हो। जिस पद से पति रिटायर हुआ वही पद पत्नी को मिल गया। पति ने पत्नी को चार्ज दिया, कुर्सी पर बैठाया और फिर पत्नी के लिए तालियां बजाता दिखाई दिया। मामला केरल का हैं, मुख्य सचिव डॉ. वी वेणु 31 अगस्त को रिटायर हो गए। डॉ. वी वेणु के रिटायर होने के बाद इस कुर्सी पर उनकी ही पत्नी शारदा मुरलीधरन बैठ गईं। आखिर कौन हैं ये IAS पति-पत्नी?

विज्ञापन

केरल के मुख्य सचिव डॉ. वी वेणु 31 अगस्त को रिटायर हो गए। दिलचस्प बात ये है कि जिस पद से डॉ। रिटायर हुए हैं, वह पद उनकी पत्नी को मिल गया। डॉ. वी वेणु के रिटायरमेंट के बाद सरकार की तरफ से शारदा मुरलीधरन को राज्य का मुख्य सचिव नियुक्त किया है। अब जिस पद से पति रिटायर हुआ, उसी पर पत्नी काबिज हो गई हैं।

विज्ञापन

कौन हैं IAS ये पति-पत्नी ?

केरल के पूर्व मुख्य सचिव डॉ. वी. वेणु और मौजूदा मुख्य सचिव शारदा मुरलीधरन दोनों पति-पत्नी हैं। दोनों 1990 बैच के IAS अधिकारी हैं। दोनों केरल में तैनात हैं। डॉ. वेणु गृह एवं सतर्कता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, जल संसाधन विभाग का अतिरिक्त प्रभार, कन्नूर इंटरनेशनल एयरपोर्ट कंपनी (केआईएएल) के प्रबंध निदेशक और केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय में संयुक्त सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं।

विज्ञापन

केरल की मुख्य सचिव बनीं शारदा मुरलीधरन

शारदा मुरलीधरन को भी ब्यूरोक्रेसी का खासा अनुभव है। वह ग्रामीण विकास, गरीबी उन्मूलन, महिला सशक्तिकरण की जिम्मेदारी के साथ ही ग्रामीण आजीविका मिशन, पंचायती राज मंत्रालय और राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान की महानिदेशक रह चुकी है। मुख्य सचिव बनने से पहले वह केरल सरकार के योजना एवं आर्थिक मामलों के विभाग, राज्य योजना बोर्ड और स्थानीय स्वशासन (डब्ल्यूएम) विभाग की सदस्य सचिव रह चुकी है।

विज्ञापन

संयोग हैं ये?

ऐसा नहीं हैं कि शारदा मुरलीधरन अकेली ऐसी महिला हैं, जो अपने पति के पद पर बैठी हों। इस पहले के वी रामचंद्रन के बाद उनकी पत्नी पद्मा रामचंद्रन, बाबू जैकब के बाद उनकी पत्नी लिजी जैकब भी इस पद पर रह चुके हैं लेकिन इन दोनों की मामलों में ऐसा नहीं था कि पति के पद छोड़ते ही उन्हें ये कुर्सी मिली हों। जबकि शारदा मुरलीधरन को पति डॉ. वी. वेणु ने ही चार्ज सौंपा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ