Rope Way Viral Video: सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं, कभी कोई पहाड़ों से झील में कूदता है, तो कोई ट्रेन के सामने स्टंट करता दिखाई देता है, तो कभी मजे के चक्कर में हादसा हो जाता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला पर्यटक रोपवे का लुत्फ उठाने के चक्कर में नीचे गिर जाती है। ऐसा करना लोगों के हानिकारक साबित हो रहा है, लेकिन फिर भी लोग अपनी आदतों बाज नहीं आ रहे हैं।
रोपवे से नीचे गिरी महिला
वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला पर्यटक बड़ी ही खुशी के साथ रोपवे का लुत्फ उठाना चाहती है, चेहरे पर बहुत प्यारी सी हंसी है, वहीं कई लोग भी मौजूद है। महिला जैसे ही रोपवे से थोड़ा आगे जाती है, रोपवे की रस्सी टूट जाती है और महिला अचानक धड़ाम से नीचे गिर जाती है, हालांकि रोपवे की ऊंचाई ज्यादा नहीं होती। वीडियो देखकर ऐसा लगता है कि महिला को ज्यादा चोट आयी होगी। अगर आप भी कही घूमने जाते हैं, तो इन सब घटनाओं से सतर्क रहें। आपकी छोटी सी लापरवाही बड़ी घटना की वजह बन सकती है।
वीडियो को @FAFO TV नाम के अकाउंट से X पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को 16 मई को पोस्ट किया गया है, जिसको लगभग 2 लाख लोगों ने देखा, वहीं हजारों लोगों ने लाइक किया। वीडियो देख लोग सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि महिला भाग्यवानी थी कि ज्यादा ऊंचाई पर नहीं थी। दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि महिला के साथ बहुत बुरा हुआ, लेकिन मैं रोपवे का लुत्फ उठाना चाहता हूं।
यह भी पढ़ें: दंपति पर भारी पड़ी कुत्ते की हरकत, लोगों ने गली में गिराकर डंडों से पीटा, वीडियो वायरल
एक कमेंट किया कि मालिक को गिरफ्तार कर लेना चाहिए, महिला ठीक तरह से पकड़ी थी, लेकिन रस्सी गड़बड़ थी। एक अन्य ने लिखा कि यह वीडियो मजाकिया नहीं है, इससे मैं बहुत दुखी हूं। एक ने लिखा कि महिला के चेहरे पर कितनी प्यारी हंसी है, और इसके साथ ऐसा हादसा हो गया। एक ने लिखा कि बहुत ज्यादा हंसी आ रही है न , लेकिन ये वीडियो आहत करने वाली है।
संबंधित खबरें
10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
4 hrs ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
1 day agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
1 day ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
1 day agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
7 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
8 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
10 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
12 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
13 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines