हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

महिला ने हैंडसम पति के लिए निकाला अनोखा विज्ञापन, देखते ही छूट जाए हंसी

Viral Wedding Advertisement : सोशल मीडिया पर एक महिला द्वारा शादी के लिए बनवाया गया विज्ञापन वायरल हो रहा है। इस विज्ञापन पर लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

विज्ञापन

Viral Wedding Advertisement : शादी के लिए हैंडसम लड़के की तलाश करती 30 साल की महिला का एक विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अखबार में छपे विज्ञापन को पढ़ने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इस विज्ञापन का मजाक उड़ा रहे हैं तो कुछ विज्ञापन देने वाली लड़की की खिंचाई कर रहे हैं। आइये जानते हैं कि आखिर इस विज्ञापन में ऐसा क्या लिखा हुआ है।

विज्ञापन देने वाली महिला सामाजिक क्षेत्र में काम करती है और उसकी उम्र 30 साल है। वह एक नारीवादी है और उसे 25 -28 साल की आयु का दूल्हा चाहिए। इतना ही नहीं, दूल्हा हेल्दी और फिट होना चाहिए। लड़के को लेकर लिखा गया है कि वह एक सफल व्यवसाय चलाता है और उसके पास एक बंगला या 20 एकड़ का फार्महाउस हो।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट

इसके आगे जो बातें लिखीं गई हैं, उसे पढ़कर कुछ हंस रहे हैं तो कुछ खिंचाई कर रहे हैं। आगे लिखा है कि दूल्हे को खाना पकाना आना ही चाहिए और वह डकार या फार्ट ना करता हो। अखबार में छपे इसे विज्ञापन को सोशल मीडिया यूजर @rishibagree ने शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है।

देखें वायरल वीडियो पोस्ट

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अब दस मिनट में दूल्हा डिलीवर करने की व्यवस्था भी शुरू होनी चाहिए। एक ने लिखा कि ये मजाक है या वैवाहिक विज्ञापन? एक ने लिखा कि क्या आपको पता है कि ऐसे मूर्ख भी हैं जो इस अवसर के लिए अपने माता-पिता को भी बेच सकते हैं? एक अन्य ने लिखा कि लगता है पूंजीवाद से लड़ने के लिए, दीदी को पूंजी की जरूरत है।

यह भी पढ़ें : मंडप में दूल्हे की जॉब पसंद न आई तो शादी ठुकराई, बोली-सरकारी नौकरी वाला चाहिए

एक ने लिखा कि अब कुकिंग भी आनी चाहिए तो सीधे खाना बनाने वाले को ही रख लो। एक अन्य ने लिखा कि इन्हें नौकर चाहिए या पति? एक ने लिखा कि नारीवादी वाली महिला को इतने धन की क्या जरूरत है? एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि क्या ये मजाक है? ऐसे कौन पति खोजता है भाई?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें