---विज्ञापन---

मंडप में दूल्हे की जॉब पसंद न आई तो शादी ठुकराई, बोली-सरकारी नौकरी वाला चाहिए

Farrukhabad News : उत्तर प्रदेश के फरूखाबाद में सारी तैयारियां हो जाने के बाद दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन को मनाने के लिए दूल्हे ने आनन फानन में अपनी सैलरी स्लिप भी मंगवा ली लेकिन बात नहीं बनी।

---विज्ञापन---

Farrukhabad News : उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से एक अजीब मामला सामने आया है। यहां एक दुल्हन ने सारी तैयारियां हो जाने के बाद शादी करने से इनकार कर दिया। दूल्हे को बिना शादी किए ही बरात लेकर वापस लौटना पड़ा। दूल्हा एक लाख से अधिक की सैलरी पर नौकरी करता था। दुल्हन को मनाने के लिए उसने सैलरी स्लिप भी दिखाई लेकिन बात नहीं बनी।

जिद पर अड़ी रही दुल्हन

दुल्हन के परिजनों ने अपनी बेटी की शादी एक इंजीनियर से तय की थी। शादी तय कराने वालों ने बताया था कि लड़के का परिवार कन्नौज में किराए के मकान में रहता है और दूल्हे के पास छह प्लॉट और 20 बीघा जमीन है। सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन अचानक लड़की को पता चला कि उसका पति सरकारी कर्मचारी नहीं  बल्कि प्राइवेट फर्म में काम करता है।

---विज्ञापन---

शादी करने के लिए नहीं हुई राजी

दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। दूल्हे और दुल्हन के परिजनों ने लड़की को खूब मनाने की कोशिश की लेकिन लड़की नहीं मानी। दुल्हन को भरोसा दिलाने के लिए कि दूल्हा महीने के एक लाख बीस हजार कमाता है, अपनी सैलरी स्लिप भी मंगवाई लेकिन लड़की फिर भी राजी नहीं हुई।

यह भी पढ़ें : सरकारी नौकरी चाहिए तो बिजली के खंबे पर चढ़कर दिखाओ, कर्नाटक सरकार में ऐसे मिलेगी जॉब

---विज्ञापन---

लड़की सरकारी नौकरी करने वाले दूल्हे से शादी करने की जिद पर अड़ी रही। अंत में बरात वापस ले जाने का फैसला किया गया। लड़की और लड़के के परिवार वालों ने मिलकर शादी का खर्चा आधा-आधा बांट लिया और इस तरह ये शादी होने से पहले ही टूट गई।

यह भी पढ़ें : Video: व्यापारियों के बीच ‘कपड़ा फाड़ युद्ध’, यूपी के औरेया से वीडियो वायरल

---विज्ञापन---

अब होने से पहले ही टूटने वाली इस शादी की खूब चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि अच्छी बात ये रही है कि दोनों पक्षों के लोगों ने आपस में मामला रफा दफा कर लिया, पुलिस केस नहीं हुआ।

 

---विज्ञापन---
First published on: Nov 26, 2024 09:37 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola