हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

आंखों में स्प्रे डालकर लूटना चाहती थी दुकान, फेल हुआ महिला का प्लान; हुई धुनाई

आंखों में स्प्रे डालकर द्कान लूटना चाहती थी महिला
विज्ञापन

Video of Woman failed in theft goes viral: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की दुकान पर चोरी करने के मकसद से पहुंची थी, हालांकि उसकी चाल फेल हो गई और वह पकड़ी गई। महिला की दुकानदार ने जबरदस्त धुनाई कर दी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है और लोग दुकानदार की तारीफ कर रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि दुकान के काउंटर पर एक शख्स बैठा हुआ है, तभी एक महिला ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल होती है। जब दुकानदार सामान दिखाने में व्यस्त हो गया तो महिला ने अपने बैग से एक स्प्रे निकाला और दुकानदार पर छिड़क दिया।

हालांकि आंखों पर स्प्रे पड़ते ही दुकानदार ने चेहरा घुमा लिया, इससे उस पर स्प्रे का असर नहीं हुआ। इसके बाद वह महिला की चालाकी को समझ गया और उस हमला कर दिया। महिला की पिटाई शुरू कर दी। इसी दौरान कई अन्य लोग भी वहां पहुंच गए और महिला को पकड़ लिया।

विज्ञापन

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद लिखा कि जब किस्मत खराब होती तो ऐसा ही होता है। एक ने लिखा कि क्या वह सच में पेपर स्प्रे से ही चोरी करना चाहती है ये कितनी मूर्ख है। एक ने लिखा कि इस तरह की महिलाओं को अलग से सीखना चाहिए कि पेपर स्प्रे का उपयोग करना कैसे है, ये कभी जरूरत होने भी नहीं कर पाएंगी।

यह भी पढ़ें : Video: बस की खिड़की में सिर फंसा, हर यात्री हंसा, बन आई जान पर, लानत दें हंसने वाले इंसान पर

विज्ञापन

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि जब कभी इतिहास में फेल हुई चोरी की घटनाओं की चर्चा होगी तो इस वीडियो को दिखाया जा सकता है। एक ने लिखा कि महिला इस पिटाई की हकदार थी, उसकी और अच्छे से पिटाई की जानी चाहिए थी। बता दें कि वीडियो को @cctvidiots नाम के X अकाउंट पर शेयर किया गया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola