Atal Setu Viral Video : शुक्रवार 16 अगस्त को मुंबई में एक महिला ने अटल सेतु से कूदने की कोशिश की। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जहां महिला अटल सेतु से समुद्र में कूदने की कोशिश कर रही है, वहां एक कैब खड़ी है। महिला रेलिंग पार करके खड़ी है लेकिन ‘सुपरहीरो’ ने उसकी जान बचा ली। अटल सेतु पर लगे सीसीटीवी में यह घटना कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला अटल सेतु पर बनी रेलिंग को पार कर बैठी हुई है। पास में ही एक कैब खड़ी है और उसका ड्राइवर महिला के पास खड़ा है। कुछ ही सेकंड बाद महिला ने समुद्र में कुछ फेंकती है और खुद भी कूद गई। जैसे ही महिला ने छलांग लगाई, कैब ड्राइवर ने उसके पकड़ने की कोशिश की। महिला हाथ में नहीं आई लेकिन कैब ड्राइवर के हाथ में उसके बाल आ गये।
कैब ड्राइवर ने किसी सुपरहीरो की तरह महिला को पकड़ने के लिए हाथ आगे बढ़ाया और बालों को पकड़ लिया। इतनी देर में पेट्रोलिंग करने वाले पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए और सभी ने मिलकर महिला को खींचकर बाहर निकाला। यह घटना एकदम फ़िल्मी स्टाइल में हुई और सीसीटीवी में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि 56 साल की महिला मुंबई के मुलुंड की रहने वाली है।
मुंबई पुलिस आयुक्त के X अकाउंट से वीडियो शेयर कर बताया गया कि 56 साल की एक महिला ने अटल सेतु से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। शिरसाथ, किरण मथारे, पुलिस कांस्टेबल यश सोनावने और मयूर पाटिल ने पुल की रेलिंग से कूदकर महिला की जान बचाई। उन्होंने यह भी लिखा कि देशवासियों से अनुरोध है कि जीवन अनमोल है। किसी भी परिस्थिति में इस तरह का व्यवहार न करें। इस तरह की भूल कभी भी ना करें।
यह भी पढ़ें : Watch: साबरमती एक्सप्रेस के हादसे की तस्वीरें और वीडियो, कानपुर से हेल्पलाइन नंबर जारी
पिछले महीने ही अटल सेतु से 38 साक जे एक व्यक्ति ने कूदकर आत्महत्या कर ली थी। वीडियो में दिखाई दिया था कि डोंबिवली के रहने वाले इंजीनियर के श्रीनिवास अपनी कार चलाते हुए मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (अटल सेतु) तक पहुंचे, कार खड़ी की और फिर उन्होंने छलांग लगा दी थी। यह घटना भी सीसीटीवी में कैद हो गई थी।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines