Watch: साबरमती एक्सप्रेस के हादसे की तस्वीरें और वीडियो, कानपुर से हेल्पलाइन नंबर जारी

Kanpur Train Derail : कानपुर के पास साबरमती एक्सप्रेस पटरी से उतर गई है, इस घटना के बाद भारतीय रेल की तरफ से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इस घटना से जुड़े फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Kanpur Train Accident

Kanpur Train Derail : उत्तर प्रदेश के कानपुर और भीमसेन स्टेशन के बीच में ट्रेन फिर से डिरेल हो गई है। ट्रेन संख्या 19168, साबरमती एक्सप्रेस उतर गई है। बताया जा रहा है कि ट्रेन का इंजन और कई डिब्बे पटरी से नीचे उतरे हैं। जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना सुबह करीब 3 बजे हुई है। रेलवे की तरफ से एमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

वाराणसी से अहमदाबाद जा रही ट्रेन साबरमती एक्सप्रेस कानपुर के पास गोविंदपुरी के पास पटरी से उतर गई। लोको पायलट के अनुसार, ट्रेन का इंजन पहले बोल्डर से टकराया और इसके बाद इंजन के साथ ही कई डिब्बे पटरी से उतर गए। मिली जानकारी के मुताबिक, अभी तक इस घटना में किसी के भी गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। इस घटना के कई फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं।

कानपुर ट्रेन डिरेल के बाद जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 

घटना के बाद तुरंत अधिकारी मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बस के जरिए ले जाया गया। घटना के बाद रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

देखें फोटो और वीडियो

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ