बीच पर नहाते वक्त 80 किमी समुद्र में बह गई महिला, 36 घंटे तक जिंदगी के लिए लड़ती रही जंग; ऐसे बची जान

Viral News : बीच पर नहाते वक्त एक महिला समुद्र में बह गई, करीब 80 किमी दूर जाने के बाद इस महिला को एक मालवाहक जहाज ने रेस्क्यू किया। मालवाहक जहाज के चालक दल की खूब तारीफ हो रही है, जिन्होंने महिला को बचाने में मदद की।

Japan Coast Gaurd
विज्ञापन

Viral News : बीच पर नहाने के दौरान एक महिला समुद्र में बह गई। वह करीब 80 किमी दूर चली गई। महिला के गायब होने की जानकारी मिलते ही सर्च अभियान शुरू किया गया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। हालांकि 36 घंटे तक पानी में रहने के बाद आखिरकार महिला को रेस्क्यू कर लिया गया और उसकी जान बच गई। अब महिला खतरे से बाहर है। आखिर कैसे 80 किमी समुद्र में जाने के बाद भी महिला जान बच गई? पढ़िए पूरी खबर!

मामला जापान का है, जहां एक समुद्र तट पर तैरने गई चीनी महिला प्रशांत महासागर में बह गई। वह करीब 50 मील (80 किमी) तक समुद्र के अंदर बह गई। स्थानीय तट रक्षक ने खोज और बचाव अभियान शुरू किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। बताया गया कि महिला ट्यूब के सहारे समुद्र में तैर रही थी, तभी लहरों और हवाओं के कारण वह समुद्र में बहने लगी।

Advertisment

36 घंटे तक समुद्र में लापता थी महिला 

धीरे-धीरे वह तट से करीब 80 किमी दूर चली गई। बचाव दल काफी देर तक महिला की खोज में लगा रहा लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला लेकिन एक मालवाहक जहाज ने समुद्र में तैर रही एक महिला को देखा तो उसने रेस्क्यू किया। टोक्यो से लगभग 125 मील दक्षिण-पश्चिम में शिरहामा ओहामा समुद्र तट से लापता होने के करीब 36 घंटे तक वह पानी में जिंदगी के लिए संघर्ष करती रही।


मालवाहक जहाज से दो लोग समुद्र में कूदे और महिला को बचा लिया। रेस्क्यू करने वालों ने कहा कि महिला काफी थकी हुई लग रही थी। मालवाहक जहाज के एक चालक दल के सदस्य ने कहा कि खुशी इस बात की है कि हमने महिला को बचा लिया और वह जिंदा है। वहीं रेस्क्यू किए जाने की जानकारी तट रक्षक अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद हेलिकॉप्टर से महिला को मालवाहक जहाज से रेस्क्यू किया गया।

विज्ञापन

महिला को किनारे लाए जाने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे भर्ती नहीं किया गया। उसे घटों तक पानी में रहने के बाद भी कोई बड़ी दिक्कत नहीं हुई। महिला अब स्वस्थ है। मालवाहक जहाज के सदस्यों की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ