---विज्ञापन---

दुकान में खड़ी महिला के साथ गंदी हरकत कर फरार हो गया ‘सनकी’ शख्स, तमाशा देखते रहे लोग; Video

Obscene Act With Women : महिला एक दुकान में मौजूद थी, वहां कई और लोग भी थे। इसी बीच एक 'सनकी' शख्स महिला के पीछे पड़ गया और अश्लील हरकतें करना लगा। जैसे ही महिला को पता चला तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया, महिला की आवाज सुनकर वह भाग निकला।

---विज्ञापन---

Obscene Act With Women : महिला के खिलाफ अपराध करने वाले कुछ लोग ‘सनकी’ होते हैं। उन्हें ना समाज का डर होता है और ना पकड़े जाने पर अंजाम की परवाह होती है। अमेरिका के एक शहर में बेहद चौंकाने वाली शर्मनाक घटना हुई है। महिला दुकान में खड़ी थी, इसी दौरान एक शख्स उसके पीछे चिपककर खड़ा हो गया लेकिन इसके बाद जो हुआ, उससे महिला बुरी तरह डर गई और चिल्लाकर उसे पकड़ने की अपील करने लगी। हालांकि वह फरार हो गया।

अमेरिका के फिलाडेल्फिया डॉलर ट्री स्टोर में कई ग्राहक खड़े थे। वहां एक महिला भी मौजूद थी, जिसके साथ एक शख्स बेहद ही घिनौनी हरकत कर फरार हो गया। हालांकि उसका एक वीडियो कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी तेजी से भाग रहा है और उसके पीछे एक महिला दौड़ रही है। महिला को भाग रहे शख्स को अपशब्द कहते सुना जा सकता है।

---विज्ञापन---

शख्स की हरकतों से परेशान हुई महिला

भागने वाले शख्स पर आरोप है कि उसने महिला के करीब जाकर अश्लील हरकत की और स्पर्म उसके पैरों और कपड़ों पर गिरा दिया। जैसे ही महिला को इसकी जानकरी हुई, वह भड़क गई और तेज आवाज में उसे डांटने लगी। महिला की तेज आवाज सुनकर आरोपी वहां से भाग गया। हालांकि वह कैमरे में रिकॉर्ड हो चुका है।


महिला रोने लगी और उसको अपशब्द कहने लगी। वहीं पुलिस ने इस मामले की पुष्टि की है और कहा है कि वे फुटेज में दिख रहे संदिग्ध की तलाश कर रहे हैं, जो 23 जून को स्टोर में ‘एक महिला पीड़िता पर अभद्र हमला’ करने के आरोप में वांछित है। इतना ही ऐलान किया गया है कि आरोपी को खोजने में मदद करने वाले को 2,000 डॉलर (डेढ़ लाख से अधिक रुपये) देने की पेशकश की है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : ‘ये तो पारले गर्ल जैसी है’, आधार कार्ड में फोटो के लिए बच्ची ने दिया क्यूट पोज, खूब वायरल हो रहा ये वीडियो

लोगों से कहा गया है कि उसका पकड़ा जाना बहुत जरूरी है क्योंकि वह आस पास के लोगों के साथ गंदी हरकतें कर रहा है। लोगों से अपील की गई है कि वह कहीं भी दिखे तो तुरंत उसकी जानकारी पुलिस को दें। कुछ का कहना है कि वह दिमागी रूप से कमजोर है तो कुछ उसे समाज के लिए खतरनाक बता रहे हैं।

First published on: Jul 11, 2024 07:35 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola