महिला ने ऑर्डर किया एयर फ्रायर, पैकेट खोलते ही निकल गई चीख

Weird News : एक महिला ने ऑनलाइन एयर फ्रायर ऑर्डर किया लेकिन जब उसने पैकेट खोला तो उसके होश उड़ गए। पहले तो महिला डर गई, बाद में उसने फोटो खींच कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। 

Amezon
विज्ञापन

Weird News : ऑनलाइन ऑर्डर में कई बार गड़बड़ी के मामले सामने आ चुके हैं। ऑर्डर किए गए सामान की जगह कभी पत्थर, बिस्किट, साबुन ना जाने क्या-क्या मिल चुका है। ऐसी एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक महिला ने जब अपने घर के लिए सामान ऑर्डर किया, डिलीवरी के दिन वह बहुत खुश थी लेकिन जब उसने पैकेट खोला तो उसकी चीख निकल गई।

मामला कोलंबिया का है, यहां की रहने वाली सोफिया सेरानो नाम की महिला ने अमेजन से एयर फ्रायर मंगवाया था। हालांकि जब ऑर्डर की डिलीवरी की गई तो पैकेट खुलते ही उनकी चीख निकल गई। दरअसल पैकेट के अंदर एक बड़ी छिपकली मिली। जो जिन्दा थी। उसे देखते ही सोफिया ने पैकेट को दूर फेंका और इसकी एक फोटो क्लिक कर ली।

Advertisment

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो

सोफिया सेरानो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट लिखकर बताया कि हमें अमेजन के माध्यम से एक एयर फ्रायर का ऑर्डर दिया और यह एक साथी के साथ आ गया। मुझे नहीं पता कि यह अमेजन की गलती थी या किसी और की! हम पहले से ही जानते हैं कि यह अमेजन  की जिम्मेदारी है क्योंकि इसको बैग में वहीं रखा गया था जहां एयर फ्रायर पैक किया गया था। लेकिन जिम्मेदारी नहीं लेना चाहता है और स्थिति बहुत गंभीर है। बताया जा रहा है कि अंदर स्पेनिश रॉक छिपकली मिली।

सोशल मीडिया पर आ रहे ऐसे कमेंट्स

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे अपने ऑर्डर में छिपकली नहीं मिली लेकिन 15 लीटर का एयर फ्रायर ऑर्डर किया तो मुझे 10 लीटर का एयर फ्रायर मिला। भारत में अमेजन कस्टमर केयर किसी की सुनता नहीं है और बिना किसी समाधान के कॉल काट देता है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इस मामले को लेकर केस दर्ज करवाना चाहिए और कंपनी के खिलाफ के कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन

इससे पहले बेंगलुरु से एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जिसमें एक शख्स ने जब ऑनलाइन सामान ऑर्डर किया तो पैकेट में उसे जहरीला सांप भेज दिया गया। शख्स की किस्मत अच्छी थी कि सांप ने उसे काटा नहीं। इस मामले में अमेजन ने कार्रवाई का आदेश दिया था।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ