कभी-कभार गलत पार्सल डिलीवर हो जाना आम बात है, आप इसे रिटर्न कर देते हैं। ऐसे में अगर आपको कुछ ऐसा मिल जाए, जिसकी आपने उम्मीद भी नहीं की हो तो? ऐसा ही कुछ ब्रिटेन की महिला के साथ हुआ है। ब्रिटेन में रहने वाली बेला मोस्कारदिनी ने बताया कि उन्होंने चीनी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म टेमू से रेजिन के दांत वाला चमड़े का नेकलेस ऑर्डर किया, लेकिन उन्हें कुत्ते के दांत वाला पेंडेंट डिलीवर हुआ। इसका जानकरी महिला ने अपने टिकटॉक वीडियो पर दी।
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से किया था ऑर्डर
बेला मोस्कारदिनी ने टिकटॉक पर अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने एक चीनी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म टेमू से रेजिन के दांत वाला चमड़े का हार ऑर्डर किया, जिसकी कीमत सिर्फ 57 पेंस यानी लगभग 60 रुपये थी। वे इस नेकलेस को अपने आउटफिट के साथ इस्तेमाल करने वाली थी, लेकिन जब वह आया, तो उन्हें एक गंदी महक आई। इसका निरीक्षण करने के बाद बेला को पता चला कि रेजिन वाला दांत कभी कुत्ते का रहा होगा और उसने इसे नष्ट करने का फैसला किया।
Representative Image -Credit -Alibaba
पेंडेंट से आ रही थी बुरी गंध
बेला ने अपने टिकटॉक वीडियो में बताया कि मैंने यह हार टेमू से खरीदा था, यह एक पोशाक के लिए था। मैं और मेरे दोस्त मेरे स्कूल में एक कॉस्टयूम डे के लिए वुडस्टॉक हिप्पी जा रहे थे। इसमें यह दांत जैसी चीज अंत में लटकी हुई थी। मैंने टेमू वेबसाइट पर जांच की और यह बताता है कि यह रेजिन ज्वैलरी है। मैं एक ज्वैलर हूं और रेजिन के साथ बहुत काम करती हूं, यह एक मजबूत गोंद की तरह है।
आगे उसने बताया कि मैं आज इसे उतार रही हूं क्योंकि मुझे इस दांत की गंध आ रही है। यह बुरी गंध है और रेजिन सचमुच गंधहीन होता है। यदि आपने कभी Temu से कुछ भी मंगवाया है, तो 10 में से नौ बार, यह सिर्फ प्लास्टिक होता है और यही मैं उम्मीद कर रही थी। इसकी रिपोर्ट न्यूयॉर्क पोस्ट ने भी की है। बता दें कि बेला ने टिकटॉक पर इस पेंडेंट की इमेज भी शेयर की थी।
यह भी पढ़ें – Swiggy से ऑफिस में मंगवाया कंडोम.. फिर हुआ कुछ ऐसा कि होना पड़ा शर्मसार, पोस्ट वायरल
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
4 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
5 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
7 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
9 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
10 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
11 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
11 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
11 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines