Swiggy से ऑफिस में मंगवाया कंडोम.. फिर हुआ कुछ ऐसा कि होना पड़ा शर्मसार, पोस्ट वायरल

दिल्ली के एक आदमी ने स्विगी इंस्टामार्ट से अपने ऑफिस में कंडोम ऑर्डर किया, जिसकी पैकेजिंग के कारण उसे बाद में सबके सामने शर्मसार होना पड़ा।

Credit- rdelhiReddit

Credit- rdelhiReddit

इस्टामार्ट से मंगाया कंडोम

दिल्ली के एक ऑफिस में काम करने वाले मनन सिंह ने रेडिट के दिल्ली कम्युनिटी पर एक पोस्ट करके बताया कि स्विगी इंस्टामार्ट ने मुझे बर्बाद कर दिया! मनन ने बताया कि उन्होंने स्विगी इंस्टामार्ट से कंडोम का एक पैकेट मंगाया , जब पैकेज आया, तो उसने डिलीवरी एग्जीक्यूटिव से इसे रिसेप्शन पर छोड़ने के लिए कहा। कुछ समय बाद जब वह अपना ऑर्डर लेने गए तो उसे शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा,  क्योंकि कंडोम का पैकेट एक सी थ्रू प्लास्टिक बैग में आया था। इस पैकेट में से कंडोम आसानी से दिखाई दे रहा था।

उन्होंने पोस्ट में बताया कि कंडोम खरीदना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन मैं आमतौर पर उन्हें ब्लिंकिट से ऑर्डर करता हूं क्योंकि वे उन्हें एक भूरे रंग के पैकेज में भेजते हैं। इस बार, मैंने ऑफिस में रहते हुए स्विगी इंस्टामार्ट आजमाने का फैसला किया, यह मानते हुए कि वे उसी तरह की पैकेजिंग का उपयोग करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि एक बेवकूफ की तरह, मैंने उन्हें इसे ऑफिस रिसेप्शन डेस्क पर छोड़ने के लिए कहा। आगे उन्होंने कहा कि अजीब बात ये है कि पैकेज को रिसेप्शनिस्ट के ठीक सामने खुले में छोड़ दिया गया था।

पोस्ट को कर दिया गया डिलीट

अपने पोस्ट के साथ, उन्होंने एक कंडोम पैकेट की तस्वीर साझा की, जिसे गुलाबी प्लास्टिक बैग में डिलीवर किया गया था, मगर अब मनन ने इस पोस्ट को प्लेटफॉर्म से डिलीट कर दिया है। हालांकि अभी भी आप इस पोस्ट पर आए कमेंट पढ़ सकते हैं। बता दें कि कुछ घंटों में ही इस पोस्ट पर 9000 से ज्यादा अपवोट और बहुत से कमेंट किए गए हैं।

एक यूजर ने कमेंट में कहा कि सही दिमाग वाला कौन काम पर कंडोम ऑर्डर करेगा? वहीं कुछ यूजर ने अपनी आप बीती भी शेयर की। एक यूजर ने कहा जेप्टो ने एक बार मेरे साथ गलत किया, मैंने एक बार अपने पीजी में कंडोम ऑर्डर किया, जब मैं पैकेज लेने गया तो डिलीवरी बॉय ने सचमुच इसे भूरे रंग के पैकेज से बाहर निकाला और मेरे मकान मालिक के सामने इसकी एक तस्वीर क्लिक की।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ