खरीदा नेकलेस, डिलीवर हुआ कुत्ते के दांत वाला पेंडेंट, ब्रिटेन की महिला ने शेयर किया अनुभव

बिट्रेन की एक महिला ने अपने लिए एक रेजिन के दांत वाला चमड़े का नेकलेस खरीदा, लेकिन इसके बदले उसको कुत्ते के दांत वाला एक पेंडेंट डिलीवर हुआ।

प्रतिकात्मक फोटो -Credit -Alibaba

प्रतिकात्मक फोटो -Credit -Alibaba

विज्ञापन

 ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से किया था ऑर्डर

बेला मोस्कारदिनी ने टिकटॉक पर अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने एक चीनी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म टेमू से रेजिन के दांत वाला चमड़े का हार ऑर्डर किया, जिसकी कीमत सिर्फ 57 पेंस यानी लगभग 60 रुपये थी।  वे इस नेकलेस को अपने आउटफिट के साथ  इस्तेमाल करने वाली थी, लेकिन जब वह आया, तो उन्हें एक गंदी महक आई। इसका निरीक्षण करने के बाद बेला को पता चला कि रेजिन वाला दांत कभी कुत्ते का रहा होगा और उसने इसे नष्ट करने का फैसला किया।

विज्ञापन
Representative Image -Credit -Alibaba

Representative Image -Credit -Alibaba

पेंडेंट से आ रही थी बुरी गंध

बेला ने अपने टिकटॉक वीडियो में बताया कि मैंने यह हार टेमू से खरीदा था, यह एक पोशाक के लिए था। मैं और मेरे दोस्त मेरे स्कूल में एक कॉस्टयूम डे के लिए वुडस्टॉक हिप्पी जा रहे थे। इसमें यह दांत जैसी चीज अंत में लटकी हुई थी। मैंने टेमू वेबसाइट पर जांच की और यह बताता है कि यह रेजिन ज्वैलरी है। मैं एक  ज्वैलर हूं और रेजिन के साथ बहुत काम करती हूं, यह एक मजबूत गोंद की तरह है।

विज्ञापन

आगे  उसने बताया कि मैं आज इसे उतार रही हूं क्योंकि मुझे इस दांत की गंध आ रही है। यह बुरी गंध है और रेजिन सचमुच गंधहीन होता है। यदि आपने कभी Temu से कुछ भी मंगवाया है, तो 10 में से नौ बार, यह सिर्फ प्लास्टिक होता है और यही मैं उम्मीद कर रही थी। इसकी रिपोर्ट न्यूयॉर्क पोस्ट ने भी की है। बता दें कि बेला ने टिकटॉक पर इस पेंडेंट की इमेज भी शेयर की थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ