हे प्रभु, ये क्या हुआ! महिला ने लूट ली काजू कतली की 'इज्जत', बना डाला पकौड़ा

Kaju katli Bhajia Viral Video : वायरल वीडियो में महिला काजू कतली पर बेसन लपेटकर उसे तेल में तलकर भजिया बना रही है, सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर लोगों के खूब कमेंट्स आ रहे हैं।

Kaju Katali Bhajiya

Kaju katli Bhajia Viral Video : खाने की डिश पर लोग खूब एक्सपेरिमेंट करते हैं। कुछ लोगों के डिश की जबरदस्त तारीफ होती है। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो सिर्फ फेमस और वायरल होने के लिए उलटी सीधी डिश बनाते हैं। आपने काजू कतली तो खाई ही होगी, क्या उसके टेस्ट में कमी होती है? लेकिन एक महिला ने टेस्ट बढ़ाने के लिए काजू कतली का ही पकौड़ा बना दिया।

विज्ञापन

काजू कतली के पकौड़े!

वायरल वीडियो में एक महिला कढ़ाई में तेल गर्म करती दिखाई दे रही है। पास में काजू कतली का डिब्बा रखा हुआ है। महिला से जब पूछा गया कि वह क्या बना रही है तो उसने बताया कि काजू कतली के पकौड़े! महिला ने काजू कतली के पकौड़े बनाकर लोगों को हैरान कर दिया।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर अब इस महिला का वीडियो वायरल हो रहा है, जिस पर लोग कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ का कहना है कि इसने काजू कतली जैसी मिठाई की इज्जत खराब कर दी है। एक अन्य ने लिखा कि हे प्रभु, हे जगन्नाथम ये क्या हुआ, आखिर काजू कतली का क्या कसूर था?

देखिए वीडियो


एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इस पर तुरंत रोक लगाई जानी चाहिए, यह एक सीरियस क्राइम है, नजदीकी पुलिस थाने को तुरंत इसकी जानकारी दी जानी चाहिए। एक ने लिखा कि मैं अपनी पसंदीदा मिठाई की इस तरह बेइज्जती बर्दाश्त नहीं कर पाऊंगा। एक ने लिखा कि काजू कतली जैसी होती है, वैसे ही अच्छी लगती है, उसका भजिया बनाकर अन्याय ना करें।

विज्ञापन

एक ने लिखा कि ये महिला अपने परिवार वालों पर कितना अत्याचार करती होगी, भगवान सबकी रक्षा करे। एक ने लिखा कि उसने सिर्फ वायरल होने के लिए एक ही काजू कतली का पकौड़ा बनाया है। एक ने लिखा कि ऐसे लोगों का क्या किया जाए यार, ये लोग तो सिर्फ फेमस होने के लिए कुछ भी करते हैं।

विज्ञापन

बता दें कि इस वीडियो को @MFuturewala नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे करीब डेढ़ लाख लोग देख चुके हैं। बड़ी संख्या में लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। अधिकतर लोग नाराजगी जता रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ