Bizarre News : अमेरिका के ओहिओ में एक मां को अपनी ही बच्ची की हत्या के मामले में दोषी पाया गया और उसे जेल की सजा सुनाई गई है। महिला पर आरोप है कि वह बच्ची को दूध पिलाने की जगह माउंटेन ड्यू पिलाती थी, इससे उसे कई तरह की बीमारियां हो गईं। बीमारी के बाद इसका इलाज भी नहीं हुआ और वह मर गई।
बच्ची की मां को सुनाई गई सजा
41 वर्षीय तमारा बैंक्स नाम की महिला के मामले को सुनने के बाद एक वकील ने कहा कि यह मेरे सामने आए सबसे दुखद मामलों में से एक है। बच्ची की मां पर आरोप है कि वह अपनी 4 साल की बेटी को अधिकतर समय बेबी बोतल से माउंटेन ड्यू पिलाया करती थी। इससे वह डायबिटीज की पेशेंट हो गई और उसकी मौत हो गई।
दरअसल घटना की शुरुआत 21 जनवरी 2022 को हुई, जब बच्ची की मौत के बाद माता पिता ने 911 पर कॉल किया और बच्ची को आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर्स ने बच्ची को ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया। मां-बाप पर आरोप था कि बच्ची गंभीर बीमारी से पीड़ित थी और इसकी जानकारी मां-बाप को थी, इसके बावजूद बच्ची का इलाज नहीं किया।
यह भी पढ़ें : केरल घूमने जा रहे थे टूरिस्ट, गूगल मैप ने नदी में डुबोया
मरने तक बच्ची को नहीं ले गए अस्पताल
कोर्ट में बच्ची के मां-बाप पर आरोप लगाया गया कि बच्ची की मौत उसके माता-पिता की उपेक्षा और दुर्व्यवहार के कारण हुई। बच्ची को तब तक अस्पताल नहीं ले जाया गया, जब तक उसका शरीर नीला नहीं पड़ा और उसकी मौत नहीं हो गई। इतना ही नहीं, बच्ची के सारे दांत में टूटकर गिर गए थे। जानकारों ने बताया कि बच्चों में यह बीमारी आम नहीं है, लेकिन अगर इलाज न कराया जाए तो इससे कोमा में जा सकते हैं या मौत भी हो सकती है।
यह भी पढ़ें : रेस्टोरेंट में घुसकर कर्मचारी पर तान दी बंदूक, दबंग का वीडियो हो रहा वायरल
महिला के आरोपों पर सुनवाई करने के बाद कोर्ट ने 13 साल की जेल की सजा सुनाई है। महिला पर यह भी आरोप था कि वह अक्सर बेबी फॉर्मूला को माउंटेन ड्यू के साथ मिला देती थी, बच्ची को जब दूध पीना छोड़ देना चाहिए था, तब भी वह बोतल का उपयोग करती थी। उसके दांत खराब हो गए थे लेकिन कभी उसका इलाज नहीं कराया गया।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
10 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
10 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines