रेस्टोरेंट में घुसकर कर्मचारी पर तान दी बंदूक, दबंग का वीडियो हो रहा वायरल

 Rishikesh : मामला ऋषिकेश के श्यामपुर का है, यहां एक दबंग ने होटल के मालिक पर बंदूक तान दी। उसकी ये हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसके बाद अब मामला पुलिस तक पहुंच गया है।

Rishikesh Viral Video (1)

 अमित रतूड़ी, ऋषिकेश

Rishikesh :  उत्तराखंड में दंबगों के हौसले कितने बुलदं है, इसका जीता जागता उदाहरण सामने आया है। एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है जिसमें एक दबंग होटल में घुसकर एक कर्मचारी पर बंदूक तानता दिखाई दे रहा है। इसके बाद किसी तरह कर्मचारियों ने अपनी जान बचाई और पुलिस से इसकी शिकायत की।

होटल कर्मचारी पर तान दी बंदूक

मामला ऋषिकेश के श्यामपुर का है। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि जब होटल के किचन में करीब पांच कर्मचारी काम कर रहे थे, तभी एक शख्स वहां दाखिल हुआ और एक शख्स से बहस करने के बाद बंदूक निकालकर कर हमला करने की धमकी देने लगा लेकिन उसकी सारी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

धमकाने के बाद चला गया शख्स

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब दंबग ने शख्स पर बंदूक तानी तो एक ने बीच बचाव करने की कोशिश की लेकिन जब दबंग नहीं माना तो वह चाकू लेकर पहुंच गया। इसके बाद क्या हुआ, वीडियो में नहीं है लेकिन बताया गया कि शख्स ने फायरिंग नहीं की थी।


अब होटल मालिक ने इस मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की है और कहा है कि अगर उसके साथ किसी भी तरह की अनहोनी होती है तो इसके बंदूक लेकर धमकी देने वाला शख्स की जिम्मेदार होगा। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसे होटल मालिक की तरफ पुलिस को सौंप दिया गया है।

वहीं पुलिस ने इस मामले पर कहा है कि होटल मालिक की तरफ से उनके पास शिकायत आई है। सीसीटीवी फूटेज भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस मामले में FIR दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ