Video : पति से हुई लड़ाई तो बच्चों को 23वें फ्लोर से 'लटकाया', वीडियो देख कांप उठेगी रूह

Viral Video : 23वें फ्लोर पर खतरनाक तरीके से बच्चों को बैठाने वाली मां का वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पति से झगड़े के बाद महिला ने बच्चों के साथ ये क्रूर व्यवहार किया था।

China child 23 floor
विज्ञापन

Viral Video : कई बार मां-बाप के झगड़े का अंजाम बच्चों को भुगतना पड़ता है। चीन की रहने वाली एक मां ने भी यही किया लेकिन महिला ने क्रूरता की हदें पार कर दीं। महिला का जब अपने पति से झगड़ा हुआ तो उसने बदला लेने के लिए अपने बच्चों को 23वीं मंजिल से नीचे लटका दिया। यह वीडियो जिसने भी देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए।

बताया जा रहा है कि यह घटना करीब दस दिन पहले चीन के हेनान प्रांत के लुओयांग में हुई थी। चीन के स्थानीय सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हुआ, जिसमें कुछ बच्चे 23वीं मंजिल पर लगे AC के पर बैठे दिखाई दिए। स्थानीय निवासियों ने जब बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो पाया कि दो बच्चे खतरनाक तरीके से बैठे हुए हैं।

Advertisment

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि बच्चे AC पर बैठे हुए हैं जबकि खिड़की पर ही उसकी मां बैठी हुई है और अपने पति से झगड़ रही है। पत्नी चीख रही है, चिल्ला रही है लेकिन पति शांत है और बच्चों को घर के अंदर लाने की कोशिश कर रहा है। जैसे ही पति बच्चों की तरफ बढ़ता, पत्नी उसे रोक देती।


इसके बाद इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। अग्निशमन विभाग के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को बचा लिया गया। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि क्या मां के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई है या नहीं। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इस महिला को लोगों ने जमकर खरी-खोटी सुनाई है।

विज्ञापन

वायरल वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि आपसी लड़ाई में बच्चों को इस तरह की सजा क्यों दी जा रही है? एक अन्य ने लिखा कि इस महिला ने अपना मानसिक संतुलन खो दिया है। एक अन्य ने लिखा कि ये महिला बच्चे को संभालने में फेल है। इसके पास बच्चों को देखभाल करने की आज्ञा होनी ही नहीं चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि 23वीं मंजिल से नीचे गिरने के बाद बच्चों का क्या होता?

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ