Woman Poison to Pregnant Worker : चीन से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। ऑफिस में एक महिला कर्मचारी को जहर दिया जा रहा था। महिला कर्मचारी प्रेग्नेंट थी। पानी पीने पर उसका टेस्ट जब अजीब लगा तो उसने घर से बोतल बंद पानी लाना शुरू कर दिया लेकिन इसके बाद भी पानी का टेस्ट कुछ अजीब सा ही लगता था। इसके लिए महिला ने अपनी डेस्क पर एक कैमरा लगाया जिसमें उसकी एक सहकर्मी की गंदी करतूत कैमरे में कैद हो गई और फिर उसने जहर देने के पीछे की जो वजह बताई, वह हैरान कर देने वाली है।
सहकर्मी पर लगा जहर देने को आरोप
चीन की एक ऑफिस में काम करने वाली प्रेग्नेंट महिला को जब पानी का टेस्ट अजीब सा लगने लगा तो उसे शक हुआ। महिला घर से पानी का बोतल लाने लगी लेकिन ऑफिस में पानी का टेस्ट बदल जाता था। इसके बाद महिला अपनी टेबल पर कैमरा लगाकर वहां से चली गई। कुछ ही देर बाद उसकी एक सहकर्मी वहां पहुंची और पानी में एक पाउडर मिला दिया। कैमरे में सहकर्मी की हरकत कैद हो गई।
देश-दुनिया के पल-पल के अपडेट News24 के लाइव ब्लॉग पर…
जब प्रेग्नेंट महिला ने अपने सहकर्मी से इसके बारे में पूछा तो हैरान करने वाली वजह सामने आई। सहकर्मी महिला ने बताया कि प्रेग्नेंट महिला, डिलीवरी के बाद लंबी छुट्टी पर जाने वाली थी। इससे उसके ऊपर काम का बोझ बढ़ जाता। इससे बचने के लिए वह प्रेग्नेंट महिला को धीमा जहर देने लगी। यह सुनकर प्रेग्नेंट महिला चौंक गई।
यह भी पढ़ें : प्यार से भरी एक कॉल आपको कर देगी कंगाल, दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी पढ़ लें
सहकर्मी ने बताया कि वह ऐसी दवाई पानी में घोलकर दे रही थी, जिसका असर धीरे -धीरे होता है और कुछ ही दिन बाद महिला का बच्चा अपने आप गिर जाता। इससे उसकी छुट्टी रद्द हो जाती और उस पर काम का बोझ ना आता। महिला की यह गंदी चाल सुनकर हर कोई हैरान रह गया।
यह भी पढ़ें : स्विट्जरलैंड अगर ऐसा तो क्यों बर्बाद करें पैसा? Viral Video देख अच्छा लगेगा भारत
प्रेग्नेंट महिला ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस अब इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और इसे एक गंभीर अपराध मान रही है। वहीं चीन के सोशल मीडिया पर इस मामले की खूब चर्चा हो रही है। लोग यह भी कह रहे हैं कि वर्क लोड के चलते भी लोग अब अपराध करने लगे हैं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines