प्यार से भरी एक कॉल आपको कर देगी कंगाल, दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी पढ़ लें

Delhi Police Video : दिल्ली पुलिस की तरफ से एक वीडियो शेयर कर सोशल मीडिया पर प्यार खोजने वालों को सावधान किया गया है। वीडियो में बताया गया है कि किस तरह आप सोशल मीडिया पर दोस्ती के चक्कर में बुरे फंस सकते हैं।

Delhi Police Cyber Fraud

Delhi Police Video: सोशल मीडिया के जरिए बड़ी संख्या में लोग दोस्त बनाने की फिराक में रहते हैं। साइबर अपराधी भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। दिल्ली पुलिस की तरफ से ऐसे लोगों को सलाह दी गई है। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि बाबू के चक्कर में पड़ने वालों को कैसे चूना लग सकता है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर दोस्ती करने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने लोगों को किया आगाह

दिल्ली पुलिस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें यह बताया गया है कि सोशल मीडिया पर की गई दोस्ती किस तरह भारी पड़ सकती है। वीडियो में दिखाया गया कि एक शख्स की सोशल मीडिया के जरिए एक लड़की से दोस्ती हो गई। दोनों की आपस में खूब बातें होने लगी लेकिन एक दिन लड़की ने शॉपिंग करने के लिए कुछ पैसे मांगे लेकिन इसके बाद बवाल हो गया है।

विज्ञापन

दरअसल लड़की ने खरीददारी करने के लिए पैसे मांगे और जैसे ही पैसे मिले, लड़की ने ब्लॉक कर दिया। वह कोई लड़की नहीं थी बल्कि फेक अकाउंट से धोखाधड़ी करने वाले लोग बात कर रहे थे। यह लड़का उसके चंगुल में फंस गया। जब उसे धोखाधड़ी के बारे में पता चला तो उसने कहा कि बाबू ने चूना लगा दिया।

देखिए वीडियो


इस वीडियो के जरिए दिल्ली पुलिस ने लोगों से कहा है कि सोशल मीडिया पर फेक एकाउंट्स की भरमार है, किसी मैसेज या अकाउंट को जानने और समझने के बाद व्यक्तिगत या आर्थिक निर्णय लें। फूल नहीं कूल बनें। अगर आप किसी सायबर अपराध में फंस गए हैं तो तुरंत साइबर सेल से संपर्क करें।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के जागरूकता अभियान का यह वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो देखने एक बाद एक शख्स ने लिखा कि वाह दिल्ली पुलिस ने लोगों को आगाह करने के लिए क्या गजब तरीका अपनाया है। एक अन्य ने लिखा कि ऐसे बाबू से बचकर रहे युवा, वरना चूना लगना पक्का है। एक अन्य ने लिखा कि दिल्ली पुलिस को ऐसे मामले में त्वरित कार्रवाई भी करनी चाहिए, जिससे लोगों को मदद मिल सके।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ