Blood In Burger : खाने-पीने की चीजों में कई बार घिनौनी चीजें मिलने से हड़कंप मच चुका है। पिछले दिनों मुंबई में एक महिला की आइसक्रीम में इंसान की उंगली मिली, नोएडा में कीड़ा मिला तो वहीं कई बार खाने में जिंदा कीड़ा निकलने का मामला सामने आ चुका है। अब एक और मामला सामने आया है, जिसमें एक बच्ची को बर्गर खाने के लिए दिया गया, जिसमें खून लगा था।
मामला न्यूयॉर्क का है। यहां एक महिला अपनी बेटी के साथ बर्गर खाने पहुंची थी। टिफन फ्लायड नाम की महिला ने बताया कि वह अपनी 4 साल की बेटी के साथ बर्गर खाने पहुंची थी। महिला ने अपनी बेटी के लिए बिना केचप वाला बर्गर ऑर्डर किया लेकिन जब बर्गर आया तो बच्ची ने इसकी शिकायत मां से की। मां ने जब बर्गर में लगइ केचप को चेक किया तो उसके होश उड़ गए।
केचप देखकर बच्ची ने की शिकायत
दरअसल बच्ची ने जिसे केचप कहकर मां से इसकी शिकायत की थी, वह केचप नहीं बल्कि इंसान का खून था। छोटी बच्ची को लगा ये केचप है। महिला ने चेक किया तो कन्फर्म हो गया कि ये केचप की जगह खून है। इतना ही नहीं, उसकी बेटी के फ्राइज पर भी खून के छींटे थे। महिला घबरा गई और इसकी शिकायत की।
यह भी पढ़ें : जिसको ठगने चला उसी ने दे दिया गजब का ऑफर, उल्टा पड़ गया स्कैमर का दांव; जानें पूरा मामला
महिला ने तुरंत इसकी शिकायत आउटलेट से की। महिला की शिकायत पर आउटलेट की तरफ से जवाब आया कि एक शेफ के हाथ में चोट लग गई है और खून बह रहा है।आउटलेट की तरफ से महिला से माफी मांगी गई और यह भी कहा कि अगर वह दोबारा कुछ खाने के लिए जाएगी तो पैसा वापस कर दिया जाएगा।”
यह भी पढ़ें : शराब पीकर धुत हुए गुरुजी, जमीन पर लगे लोटने; मैडम ने बनाया वीडियो, हो गया वायरल
वहीं महिला अपने बच्चे के स्वास्थय को लेकर काफी चिंतित हो गई और बेटी के खून की जांच के लिए डॉक्टर से संपर्क किया। डॉक्टर ने बताया कि बच्ची की जांच के लिए 30 दिन लगेंगे। तब जाकर पता चलेगा कि बच्ची को खाने में जो खून मिला था, वह संक्रामक तो नहीं है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines