शराब पीकर धुत हुए गुरुजी, जमीन पर लगे लोटने; मैडम ने बनाया वीडियो, हो गया वायरल

MP Teacher Viral Video : वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शिक्षक इस कदर शराब के नशे में धुत हैं कि जमीन पर ही लेट रहा है, अब लोग इस टीचर पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Teacher Viral Video
विज्ञापन

MP Teacher Viral Video : शिक्षकों पर बच्चों को संभालने और उनके भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी होती है लेकिन ऐसे कई शिक्षकों की कहानी सामने आ चुकी हैं, जिसमें वह बच्चों को संभालने की जगह खुद डूबे दिखाई देते हैं। एक ऐसे ही शिक्षक का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह शराब के नशे में बच्चों के सामने ही लोटते दिखाई दे रहा है।

मामला मध्य प्रदेश के शहडोल का है, ब्यौहारी ब्लाक के शहरगढ़ गांव के बैरिहाई टोला के प्राथमिक विद्यालय में शराब के नशे में टुन्न होकर पहुंच गया। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि शिक्षक उदयभान सिंह नट जूते निकालकर कुर्सी पर पैर रखकर बैठा हुआ है। उसके सामने कई बच्चे हैं, जो पढ़ने के लिए पहुंचे हैं।

विज्ञापन

शिक्षक का वीडियो हो रहा वायरल

एक अन्य वीडियो में शिक्षक उदयभान सिंह नट जमीन पर लेटा हुआ दिखाई दे रहा है। ऐसा लग रहा है कि वह नशे में इतना धुत है कि खुद खड़ा भी नहीं हो पा रहा है। स्कूल की किसी महिला ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि शराबी शिक्षक के देर से आने के कारण छात्रों को घंटों इंतजार करना पड़ता है।


बताया जा रहा है कि शराबी शिक्षक अक्सर शराब के नशे में स्कूल पहुंचता था। इससे बच्चे और अभिभावक परेशान हो गए। उन्होंने शिक्षक के रवैये का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो शेयर कर लोगों ने मांग की है कि आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन

इससे पहले उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था। वायरल वीडियो में एक महिला टीचर क्लासरूम के अंदर चटाई पर सोती हुई दिखाई दी, हैरान की बात ये है कि बच्चे उसे पंखे से हवा करते हुए नजर आए। महिला टीचर स्कूल के प्राइमरी सेक्शन की है और स्कूल के समय क्लासरूम के अंदर सो रही थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ