Amritsar Viral Video : पंजाब के अमृतसर में महिला की दिलेरी वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक महिला के हौसले के आगे किस तरह तीन चोरों के हौसले पस्त हो गए और वह भागने पर मजबूर हो गए। घर में लगे सीसीटीवी में महिला और चोरों के साथ हुई भिडंत रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है और महिला की जमकर तारीफ हो रही है।
रिपोर्ट्स की मानें तो ये घटना अमृतसर के वेरका इलाके की है। एक ज्वेलर के घर में तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम देने की कोशिश की लेकिन घर में मौजूद अकेली महिला ने इन बदमाशों को ऐसा सबक सिखाया कि वह भागने पर मजबूर हो गए। महिला के पास ना तो कोई हथियार था और ना कोई औजार लेकिन महिला के हौसले इतने बुलंद थे कि चोर नाकाम हो गए।
चोरों का डटकर किया मुकाबला
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जब चोर घर में दाखिल होने की कोशिश करने लगे तो महिला दरवाजा बंद करने की कोशिश करने लगी। इस दौरान वह लगातार चिल्ला रही थी और मदद के लिए गुहार लगा रही थी। महिला काफी डरी हुई दिखाई दे रही थी लेकिन इसके बाद भी वह दरवाजे पर डटी रही। मौका मिलने ही उसने सोफा खींचकर दरवाजे के पास लगा दिया और फिर खिड़की के पास जाकर शोर मचाने लगी।
देखें वीडियो
इसके साथ ही महिला मोबाइल से किसी को कॉल करती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि महिला की दिलेरी के आगे चोर इस घटना को अंजाम नहीं दे पाये और उन्हें भागना पड़ा। महिला का नाम मनप्रीत बताया जा रहा है, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर तरीफ हो रही है और पंजाब के कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : अरे बाप रे! एनाकोंडा को ही शख्स ने दांत से काटकर कर दिया घायल, मुश्किल से बच पाई जान
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि दिल्ली के कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने वाले नेता पंजाब में दिनदहाड़े चोरी, डकैती और लूट की घटना पर कुछ क्यों नहीं बोल रहे हैं? एक ने लिखा कि यही एक महिला की ताकत है, जब बात खुद की, अपने परिवार की और अपनी संपत्ति की रक्षा करने की आती है। वह असली हीरो है। एक अन्य ने लिखा कि इस महिला ने साबित कर दिया कि अगर कोई महिला चाहे तो वह कुछ भी कर सकती है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines