Unique Side Income Idea: लोगों एक्स्ट्रा इनकम के लिए अलग-अलग तरीके के काम करते है और कई बार नए-नए तरीकों की तलाश भी करते हैं, जिससे वे कुछ एक्स्ट्रा इनकम हासिल कर सकें। मगर क्या आपने कभी सोचा है कि कोई कान की मैल ( Earwax) बेचकर पैसे कमा सकता है। जी हां ये कोई मजाक नहीं है। एक महिला ने बताया है कि वे अपने ईयर वैक्स बेचकर पैसे कमा रही है। ये महिला एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
ईयर वैक्स बेचकर कमाती हैं पैसे
इस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर का लतीशा जोन्स है, जिन्होंने एक ऐसा काम ढूंढ निकाला है जिसे ज्यादातर लोग पसंद नहीं करेंगे। वैसे ये काम सुनने में ही काफी घिनौना लगता है। डेली स्टार की रिपोर्ट की एक रिपोर्ट में बताया गया कि लतीशा एक टिक-टॉकर हैं, जो ईयर वैक्स को बेचकर एक्स्ट्रा पैसे कमा रही हैं।
मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि लतीशा ने हाल ही में वीडियो में अपने एक साइड हसल को शेयर किया। इससे वो रोज लगभग 9,000 रुपये तक की एक्स्ट्रा कमाई कर लेती हैं। हालांकि ये काम थोड़ा अजीब और घिनौना है, लेकिन इससे उनको अच्छी खासी इनकम हो रही है।
Image Credit-PixaBay
लोगों देते हैं मनचाहे पैसे
लतीशा ने बताया कि वो अपने इस साइड बिजनेस के लिए कॉटन बड्स से अपने कान साफ करती हैं । वे इन इस्तेमाल किए गए ईयरबड्स को ईयर वैक्स के साथ ही सील पैक बैग में पैक करती हैं और फिर कस्टमर्स को भेजती है। मजेदार बात ये है कि कुछ लोग ऐसे हैं, जो इस प्रोडक्ट के लिए पैसे देने को तैयार हो जाते हैं।
लतीशा ने बताया कि कस्टमर्स को तो ईयर वैक्स से भी लगाव है। उन्होंने बताया जितना ज्यादा वैक्स होगा, वे उतना ही ज्यादा पैसा देने को तैयार होंगे। अपने पार्सल में पर्सनल टच देने के लिए लतीशा हर ऑर्डर के साथ एक कार्ड शामिल करती हैं, अक्सर खरीदार को भेजने से पहले उस पर किस करती हैं।
यह भी पढ़ें – US में पार्ट टाइम जॉब में बढ़ी मुश्किलें, खर्चा चलाने के लिए इंडियन स्टूडेंट्स कर रहे ये काम
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
1 day agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
2 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
3 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
5 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines