US में पार्ट टाइम जॉब में बढ़ी मुश्किलें, खर्चा चलाने के लिए इंडियन स्टूडेंट्स कर रहे ये काम

यूएस में पढ़ रहे भारतीय स्टूडेंट्स अपना खर्चा चलाने के लिए कैंपस से बाहर कुछ ऐसा काम कर रहे हैं, जिससे उनको हर घंटे 13 डॉलर मिल जाते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।

baby Sitter job in US

baby Sitter job in US

विज्ञापन

बेबीसिटर का काम कर रहे इंडियन स्टूडेंट्स

आपको बता दें कि तेलंगाना, आंध्र और भारत के अन्य शहरों से बच्चे विदेशों में पढ़ाई करने जाते हैं। जानकारी मिली है कि वे अपना खर्चा चलाने के लिए वहां बसी इंडियन कम्युनिटी का सहारा ले रहे हैं और उनके घरों में बेबीसिटर का काम कर रहे हैं। बता दें कि इस काम को करने वालों में ज्यादातर लड़कियां है।

विज्ञापन

उनके लिए ये काम सिक्योरिटी वाला है और इसमें वे हर घंटे 13 से 18 डॉलर यानी लगभग 1,097 से 1,519 रुपये कमा रही हैं। इसके साथ ही उनको खाने के साथ-साथ रहने की भी सुविधा मिल जाती है, क्योंकि ये फैमली उनको रहने और खाने के लिए भी पेमेंट करती हैं।

baby Sitter

भारतीय स्टूडेंट्स कर रहें बेबीसिटर की जॉब

विज्ञापन

रिपोर्ट में मिली जानकारी

ओपन डोर्स 2024 की रिपोर्ट में बताया गया कि टेक्सास में लगभग 39,000, इलिनोइस में 20,000, ओहियो में 13,500 और कनेक्टिकट में 7,000 भारतीय छात्र हैं। इनमें से लगभग 50% स्टूडेंट्स तेलुगु छात्र हैं। कुछ स्टूडेंट्स ने बताया कि वो बेबीसिटर की जॉब के जरिए अपना खर्चा मैनेज करते हैं।

ओहियो में पढ़ रही हैदराबाद की एक छात्रा ने कहा कि मैं रोज लगभग आठ घंटे छह साल के बच्चे की देखभाल करती हूं और मुझे प्रति घंटे 13 डॉलर मिलते हैं।इसके अलावा मुझे खाना भी मिलता है। उन्होंने आगे यह भी बताया कि यह काम किसी लोकल स्टोर या गैस स्टेशन में काम करने से कहीं बेहतर है।

विज्ञापन

वहीं कनेक्टीकट में पढ़ने वाली एक दूसरी  तेलुगु छात्रा ने बताया कि उनको बेबीसिटर के तौर पर हर घंटे 10 डॉलर मिलते हैं, लेकिन उनके एम्प्लायर उनको खाने और रहने की सुविधा भी देते हैं। आगे उन्होंने बताया कि मुझे हफ्ते में छह दिन ढाई साल की बच्ची की देखभाल करनी होती है। उन छह दिनों के लिए मेरे खाने और रहने का ध्यान लड़की के माता-पिता रखते हैं। रविवार को मैं अपने दोस्त के कमरे में रहती हूं। वे अपनी इस नौकरी से बहुत खुश है, क्योंकि इससे उनके किराए के पैसे बच जाते हैं। बता दें कि  अमेरिका में एक स्टूडेंट किराए के लिए लगभग 300 डॉलर खर्च करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ