दुकान से अंडा चुरा रही थी महिला, दुकानदार ने पकड़ ली करतूत ; वीडियो वायरल

Woman Stealing Eggs Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक महिला दुकान से अंडे चुराती हुई दिखाई दे रही है और उसकी करतूत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

Woman Egg CCTV Viral Video
विज्ञापन

Woman Stealing Eggs Viral Video :  कुछ लोगों की दुकान से सामान चुराने की आदत होती है। महिलाएं भी इसमें पीछे नहीं है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला मीट दुकान से अंडे चुराते दिखाई दे रही है। हालांकि दुकानदार ने महिला को चोरी करते रंगे हाथ पकड़ लिया।

मीट की दुकान से चुरा लिए अंडे

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दो महिलाएं एक दुकान में खड़ी हैं। मीट की दुकान पर खड़ी महिलाओं ने कुछ ऑर्डर किया और जैसे ही दुकानदार सामान देने में व्यस्त हुआ तो एक महिला ने अंडे उठाकर अपने बैग में रख लिए। दुकानदार को महिला पर शक हो गया।

Advertisment

दुकानदार महिला के पास आया और बैग दिखाने के लिए कहा। महिला के बैग से अंडे निकले। महिला इधर-उधर की बातें करनी लगी तब दुकानदार ने बताया कि कैमरा लगा हुआ है, अभी मोबाइल में दिखाता हूं। दोनों के बीच काफी देर तक कहासुनी चली और फिर दुकान पर कई लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।


सोशल मीडिया पर महिला की चोरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा कि ये महिला चोरी कर रही है और फिर झूठ बोल रही है। कितनी शर्मनाक हरकत है ये, कैमरे में सारी करतूत कैद हो गई है। एक ने लिखा कि अगर आप कोई भी दुकान चला रहे हैं तो CCTV लगवाना जरूरी हो गया है।

विज्ञापन

एक अन्य ने लिखा कि इस औरत को नेता होना चाहिए था, कहां ये अंडे चुरा रही है। एक ने लिखा कि कुछ लोग अमीर होते हैं, महंगी चीजें खरीदते हैं लेकिन दुकान से सामान चुराने की उनकी आदत होती है और इस आदत की वजह से उन्हें शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ