60 रुपये के बैग से 10 हजार का मुनाफा, महिला की छोटी बच्ची साबित हुई बड़ी भाग्यशाली

Bizarre News : महिला ने अपनी बेटी के लिए चंद रुपए खर्च कर बैग खरीदा था लेकिन जब महिला ने घर इस बैग को खोला तो अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा था! आखिर इस बैग में ऐसा क्या था?

Bizarre News (2)
विज्ञापन

Bizarre News : एक महिला उस वक्त हैरान रह गई, जब उसने बच्ची के लिए बैग खरीदा। इस बैग को उसने अपनी बेटी के लिए खरीदा था लेकिन घर पहुंचकर जब उसने बैग को खोला तो उसकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। महिला ने बताया कि उसने इस बैग को 50 पेंस (लगभग 60 रुपये) में खरीदा था।

क्लोई नाम की इस महिला ने बताया कि उसने एक स्टॉल से इंद्रधनुष वाला बैग देखा और इसे अपनी छोटी बच्ची के लिए खरीद लिया। वह इसे एक सामान्य बैग समझ रही थीं लेकिन जब वह बैग लेकर घर पहुंची और उसे खोला तो हैरान रह गई। बैग के अंदर तो खजाना था।

Advertisment

बैग में क्या-क्या था?

महिला ने जब घर पहुंचकर बैग को खोला तो वह हैरान रह गई। बैग के अंदर दो कीमती कंगन थे। महिला ने बताया कि मैं घर आई और मैंने इसे खोला तो मुझे इसमें से यह ब्रेसलेट मिला। यह एक जोमा ज्वेलरी ब्रेसलेट है जिसकी कीमत 18 पाउंड (लगभग दो हजार रुपये) है। इसमें एक सोने का टुकड़ा लगा हुआ था, दिखने में ये एकदम नया लग रहा था।

महिला को हैरानी तब हुई जब उसे इस बैग से पेंडोरा ब्रेसलेट मिला। इस ब्रेसलेट की कीमत लगभग £55 (लगभग साढ़े छह हजार) है। इसमें 2 हजार की अन्य चीजों से सजाया गया था। इस तरह इस महिला ने महज 60 रुपए का पर्स खरीदकर 10 हजार से भी अधिक का सामान एकत्रित कर लिया।

विज्ञापन

महिला ने टिक टोक पर एक वीडियो शेयर कर पूरी घटना बताई। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर हैरानी जताई तो कुछ इस बात को लेकर खुश हो गए कि इससे उनका बचपन याद आ गया। महिला की इस कहानी की हर जगह चर्चा हो रही है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ