'कमोड' में नहाती महिला का वीडियो खूब हो रहा वायरल, देखकर हैरत में हैं लोग
Toilet Egg PooL Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला ‘कमोड’ पर नहाती दिखाई दे रही है।
Edited By Avinash Tiwari

Edited By Avinash Tiwari

Toilet Egg PooL Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग तरह-तरह के हथकंडे अपनाते रहते हैं। कुछ अलग करने की कोशिश में वह नए नए प्रयोग करते रहते हैं। एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला ‘कमोड’ में नहाती दिखाई दे रही है। वीडियो को कई मिलियन लोगों ने लाइक किया है।
वीडियो में देखा जा सकता है एक महिला कमोड जैसे बाथटब के ऊपर खड़ी हुई है। टब में पानी भरा हुआ है। महिला उसमें कुछ बॉल्स डालती है। करीब दो भरे गत्ते को टब में डालने के बाद महिला उसमें उतर गई और फिर पूरी तरह से उसमें डूब गई। यह वीडियो देखकर लोग हैरान है कि आखिर महिला कमोड जैसे बाथटब में क्यों नहा रही है?
वीडियो देखने के बाद क्या बोले लोग?
एक ने लिखा कि आगे बढ़ने से पहले सबको यह जान लेना चाहिए कि ये कोई गंदा पानी नहीं है बल्कि कमोड के जैसा दिखने वाला बाथटब है। एक ने लिखा कि यह महिला इस तरह पानी में डूबी हुई है, अगर किसी ने फ्लश बटन दबा दिया तो? एक अन्य ने लिखा कि अब लोगों के कैसे कैसे शौक हो गए हैं, ये क्या नया ट्रेंड है ?

एक ने लिखा कि कभी-कभी यह खराब मानसिकता के कारण भी होता है कि इंटरनेट पर थोड़ा सा ध्यान आकर्षित करने के लिए लोग कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। वहीं एक ने लिखा कि इस तरह पानी बर्बाद करना बंद करो, अगर इसी तरह नहाना है तो बीच पर चल जाओ। एक ने कहा कि मुझे यह देखकर बिलकुल अच्छा नहीं लग रहा है लेकिन अब कुछ लोगों का शौक ही ऐसा है तो क्या कर सकते हैं?
बता दें कि वीडियो को @underwatertorishorts यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो 203 मिलियन लोगों ने देखा है। वीडियो पर 3 मिलियन से अधिक लोगों ने लाइक किया है। हालांकि चैनल पर अपलोड किये गए एक वीडियो को 479 मिलियन लोगों ने देखा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: