Arbaaz Khan’s ex-girlfriend Giorgia Andriani: बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान ने हाल ही में दूसरी शादी कर ली है। उन्होंने मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से निकाह किया। अरबाज खान ने शादी की तो उनकी पूर्व पत्नी और Ex गर्लफ्रेंड भी चर्चा में आ गई। अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का तलाक साल 2019 में हो गया था जिसके बाद उनकी जिंदगी में जॉर्जिया एंड्रियानी की एंट्री हुई। दोनों के रिश्ते की चर्चा काफी दिनों तक होती रही। अब अरबाज खान की शादी के बाद जॉर्जिया एंड्रियानी का एक वीडियो सामने आया है।
24 दिसंबर को अरबाज खान ने शादी की और 26 दिसंबर को जॉर्जिया एंड्रियानी का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह अपने कुत्ते को घुमाने निकली थीं। जॉर्जिया एंड्रियानी ने काला रंग का चश्मा पहन रखा था। जब तक वह कैमरे के सामने रहीं, उनके चेहरे पर जरा भी मुस्कान नहीं दिखाई दी। वीडियो देखने के बाद लोगों का ध्यान इसी पर गया।
सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
एक ने लिखा कि जॉर्जिया को देखने पर ऐसा लग रहा है कि अरबाज खान की शादी होने के बाद ये खूब रोई हैं , आंसू छुपाने के लिए सनग्लास पहन लिया है। एक अन्य ने लिखा कि ऐसा लग रहा है कि अरबाज खान की शादी से ये खुश नहीं हैं। एक ने लिखा कि आंसू छुपाने का तरीका थोड़ा कैजुअल है। एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा कि अरबाज खान कितना महत्वपूर्ण है, ये इनका सनग्लास बता रहा है, आंखें लाल हो गईं हैं शायद!
एक अन्य इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा कि अरबाज की शादी के बाद पहली बार घर से बाहर निकली हैं, दिखने में तो बेहद परेशान लग रही हैं। एक ने लिखा कि मीडिया को देखते ही जहां ये लोग झूठी मुस्कराहट देने लगते हैं लेकिन जॉर्जिया दुखी हैं , इसका मतलब उनका दिल टूट गया है। वहीं एक अन्य ने लिखा कि जब दिल टूटता है तो ऐसी ही हालत हो जाती है।
बता दें कि जॉर्जिया एंड्रियानी ने इसी महीने में अरबाज खान से ब्रेकअप करने की बात कही थी और 24 दिसंबर को अरबाज खान ने दूसरी शादी कर ली। पिंकविला से बात करते हुए जॉर्जिया ने कहा था, “हम दोनों सबसे अच्छे दोस्त की तरह थे। अरबाज के लिए मेरे मन में हमेशा भावनाएं रहेंगी। किसी की गर्लफ्रेंड कहलाना, मुझे बहुत अपमानजनक लगता है।