Who was Baba Vanga: अक्सर सोशल मीडिया और इंटरनेट पर बाबा वेंगा की बताई भविष्यवाणी वायरल होती हैं। इन दिनों बाबा वेंगा की मुस्लिम शासन आने की प्रेडिक्शन जमकर चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, बाबा वेंगा के मुताबिक साल 2043 तक यूरोप में मुस्लिम शासन होगा। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि 2025 तक दुनिया का अंत शुरू हो जाएगा, इस दौरान यूरोप में एक बड़ा संघर्ष छिड़ जाएगा। वहीं, बाबा वेंगा ने एक और भविष्यवाणी की थी कि 2076 तक पूरी दुनिया में कम्युनिस्ट शासन की वापसी होगी।
कौन थे Baba Vanga?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बाबा वेंगा एक महिला थीं, उनका जन्म 31 जनवरी 1911 को हुआ था। उनका नाम वेंजेलिया पांडेवा गुश्टेरोवा था। बचपन में एक हादसे के कारण उनकी दोनों आंखों की रोशनी चली गई थी। उनका बचपन बुल्गारिया के बेलासिका पहाड़ों के रूपाइट क्षेत्र में बीता था, उनकी मौत 11 अगस्त 1996 को हुई थी। उनका दावा था कि आंखों की रोशनी जाने के बाद उनके अन्य सेंस काफी डेवलप हो गई थीं।
ये भी पढ़ें: कनाडा में मंदिरों पर हमले को लेकर भारतीय दूतावास ने जताई नाराजगी, बताया कैसे की लोगों की मदद?
पिता सेना में थे, रिश्तेदारों के घर पर रहती थीं वेंगा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्तन कैंसर के कारण बाबा वेंगा की मौत हुई थी। जानकारी के अनुसार वेंगा के पिता प्रथम विश्व युद्ध में शामिल हुए थे, सेना में होने के चलते उनके पिता अक्सर घर से बाहर रहते थे और वह जब छोटी थी तो उनकी मां की मौत हो गई थी। इसके कारण वेंगा अपने पड़ोसियों और रिश्तेदारों के घर पर ही रहती थीं। बाबा वेंगा की द्वितीय विश्व युद्ध, चेरनोबिल आपदा और स्टालिन की मौत जैसे कुछ बड़ी भविष्यवाणियां हैं, जो सच हुई हैं। इसके अलावा उन्होंने बोरिस तृतीय की मौत की तारीख, रूसी राजकुमारी डायना की मौत और सुनामी के बारे में भी पहले की बता दिया था। यही वजह है कि दुनियाभर के लोग उनकी भविष्यवाणियों पर आज भी यकीन करते हैं।
ये भी पढ़ें: कनाडा में मंदिरों पर हमले को लेकर भारतीय दूतावास ने जताई नाराजगी, बताया कैसे की लोगों की मदद?
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
16 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
18 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
19 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
20 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines