हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Ranveer Allahbadia को पति मानने वाली हसीना कौन? सीने पर गुदवाया यूट्यूबर के नाम का टैटू

Who is Rohini Arzoo considered Ranveer Allahabadia as husband: मशहूर यूट्यूबर रणवीर इलाहबादिया इन दिनों ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में अश्लील जोक की वजह से कॉन्ट्रोवर्सी में फंसे हुए हैं। इसी बीच एक लड़की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जो रणवीर को अपना पति मानती है।

विज्ञापन
Who is Rohini Arzoo considered Ranveer Allahabadia as husband

Who is Rohini Arzoo Considers Ranveer Allahabadia As Husband: इन दिनों मशहूर यूट्यूबर रणवीर इलाहबादिया (Ranveer Allahabadia) चर्चाओं में बने हुए हैं। समय रैना के कॉन्ट्रोवर्सियल शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ (India’s Got Latent) में अश्लील जोक बोलने की वजह से वो ट्रोल हो रहे हैं। बात इतनी आगे बढ़ गई है कि उनके सारे पॉडकास्ट और शो कैंसिल कर दिए गए हैं। रणवीर ने अपनी गलती के लिए माफी भी मांगी लेकिन लोग उन्हें माफ करने को तैयार नहीं हैं। वहीं कुछ फैंस ऐसे भी हैं जिनके दिलों में रणवीर राज करते हैं। उन्हीं में से एक फैन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं जो उन्हें अपना स्वामी मानती है। उसने दिल पर भी यूट्यूबर के नाम का टैटू भी बनवाया हुआ है। आइए जान लेते हैं उस लड़की के बारे में जो रणवीर को मानती हैं अपना पति।

कौन हैं रोहिणी आरजू

रणवीर इलाहबादिया इन दिनों चर्चा में हैं, उन्हीं के साथ-साथ एक और लड़की सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं, जिसका नाम है रोहिणी आरजू (Rohini Arzoo)। ये लड़की सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है जो अपने वीडियो और फोटो पोस्ट करती रहती है। पूरे इंस्टाग्राम पर रोहिणी ने रणवीर का कई बार जिक्र किया है। इसके साथ ही उसने बीते दिन रणवीर की फोटो पोस्ट कर उसके साथ एक कैप्शन भी दिया।

यह भी पढ़ें: रशियन गर्ल की नागा साधू से शादी, मुस्लिम पत्नियों का हिंदू पति, देखें महाकुंभ की Unique love Stories

रणवीर की फोटो संग मनाया हग डे

रोहिणी आरजू ने रणवीर इलाहबादिया की बड़ी सी फोटो पोस्ट की है जिससे चिपककर वो हग डे मना रही हैं। उन्होंने साथ में एक कैप्शन भी लिखा-  प्यार सही और गलत, अच्छे और बुरे से परे होता है। यह सामाजिक परिस्थितियों, विचारों, निर्णयों, धन, शक्ति, स्थिति, प्रसिद्धि और सभी सांसारिक परिस्थितियों से परे मौजूद है। जब ये सभी लेबल मिट जाते हैं, तो जो बचता है वह है शुद्ध, अटल प्रेम। प्यार तो बस प्यार है…और मैं अपने स्वामी को उस शुद्ध, असीम प्रेम से प्यार करता हूं। आप सभी बिना शर्त प्यार की गर्मजोशी और आलिंगन का अनुभव करें।

रणवीर की लंबी उम्र के लिए रखा करवाचौथ का व्रत

रणवीर इलाहबादिया की लंबी उम्र के लिए रोहिणी आरजू ने करवाचौथ का व्रत भी रखा था जिसका वीडियो और फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

रोहिणी के प्यार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपने सीने पर भी रणवीर इलाहबादिया के नाम का टैटू बनाया हुआ है।

हालांकि हर फोटो और वीडियो में रोहिणी सिर्फ रणवीर की फोटो के साथ दिखाई देती हैं, तो ऐसे में ये तो नहीं कहा जा सकता कि रणवीर भी उससे प्यार करता हो।

यह भी पढ़ें: Pulwama Attack: घर का इकलौता चिराग छोटी उम्र में शहीद, बजने वाली थी शहनाई, निकली अर्थी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें