Mahakumbh 2025: रशियन गर्ल की नागा साधू से शादी, मुस्लिम पत्नियों का हिंदू पति, देखें महाकुंभ की Unique love Stories

Valentine’s Day 2025 Unique love story Mahakumbh: प्रयागराज में महाकुंभ के मौके पर एक तरफ आस्था की डुबकी लगाई गई तो दूसरी ओर प्यार के फूल भी खिले। आज हम वैलेंटाइन डे के मौके पर ऐसी ही कुछ लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने न तो धर्म की परवाह की और न ही जाति की।  

Valentine's Day 2025 Unique love story Mahakumbh (1)

Valentine's Day 2025 Unique love story Mahakumbh (1)

Valentine’s Day 2025 Unique love story Mahakumbh: प्यार के दिन के रूप में वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। इस खास दिन का प्रेमी-प्रेमिका बहुत बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं प्रयागराज में महाकुंभ के मौके पर भी ऐसी कई सारी लव स्टोरी देखने को मिली है जिन्होंने न तो सरहदों की परवाह की और न ही धर्म की। आज वैलेंटाइन डे के मौके पर हम आपको ऐसी ही कुछ लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने सभी को शॉक्ड कर दिया। जैसे रशियन गर्ल ने नागा साधु से शादी की तो ग्रीस गर्ल ने भी महाकुंभ में हिंदुस्तानी लड़के संग सात फेरे लिए। आइए इन लव स्टोरी के बारे में डिटेल से जान लेते हैं।

दो मुस्लिम पत्नियों को महाकुंभ लेकर ये शख्स पहुंचा महाकुंभ

ये तो हमने कई बार सुना है कि प्यार कोई धर्म नहीं मानता। महाकुंभ में ये एक बार फिर से देख भी लिया, जब एक हिंदू शख्स अपनी दो मुस्लिम पत्नियों को लेकर महाकुंभ में पहुंचा। उसने दोनों बीवियों के नाम पीठ पर गुदवाए हैं। हम जिस व्यक्ति की बात कर रहे हैं उसका नाम है तरुण गुप्ता जिसने मुस्लिम महिलाओं से शादी की और उन्हें महाकुंभ में लेकर पहुंचा।

रश्यिन गर्ल ने नागा साधु से रचाई शादी

महाकुंभ में एक और लव स्टोरी शुरू हुई और अंजाम तक पहुंची। प्रयागराज में रसिया से आई एक लड़की का दिल अघोरी बाबा पर आ गया और उसने उसे अंजाम तक भी पहुंचाया। रश्यिन लड़की ने अघोरी बाबा से शादी भी कर ली। उनकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थी। जहां अघोरी बाबा भस्म में सने हुए दिखाई दिए तो वहीं रश्यिन गर्ल की सुंदरता देखने लायक थी।

ग्रीस लड़की ने हिंदुस्तानी से रचाई शादी

महाकुंभ में ही एक और लव स्टोरी परवान चढ़ी जब एक ग्रीस लड़की पेनेलोप ने इंडियन लड़के सिद्धार्थ शिव खन्ना संग सात फेरे लिए। हाथों में चूड़ा, मांग में सिंदूर और पूरा इंडियन लुक।

Valentine's Day 2025 Unique love story Mahakumbh

इस लडकी को देख हर कोई उनका दीवाना हो गया। ऐसी और भी लव स्टोरी हैं जो प्रयागराज में महाकुंभ में पूरी हुई और एक इतिहास रच दिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ