कौन है डॉली चायवाला? बिल गेट्स को चाय पिलाकर मशहूर, साउथ फिल्मों का निकला कनेक्शन

Who is Dolly Chaiwala Bill Gates Viral Video: नागपुर के डॉली चायवाला ने माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स को चाय पिलाकर सुर्खियां बटोर ली हैं। डॉली सोशल मीडिया पर पहले से ही मशहूर हैं। उनके कई वीडियोज वायरल हो चुके हैं। अब वह दुनियाभर में छा गए हैं।

Dolly Chaiwala Bill Gates

Dolly Chaiwala Bill Gates

विज्ञापन

Who is Dolly Chaiwala Bill Gates Viral Video: इन दिनों महाराष्ट्र के नागपुर का एक चायवाला सुर्खियों में है। इस चायवाले का नाम ‘डॉली चायवाला’ है। डॉली की चाय बनाने की कला को वह यूं तो खुद ही यूट्यूब पर शेयर करते रहते हैं, लेकिन अब वे माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स को चाय पिलाकर मशहूर हैं। बिल गेट्स ने एक वीडियो शेयर किया है, जो अब तक दुनियाभर में करीब 90 लाख लोगों तक पहुंच चुका है। आइए जानते हैं कि डॉली चायवाला कौन है?

कौन है डॉली चायवाला? 

डॉली चायवाला महाराष्ट्र के नागपुर में चाय बनाते हैं। वह अनोखे अंदाज में चाय बनाकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर चुके हैं। यूट्यूब पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। उनके यूट्यूब चैनल ‘डॉली की टपरी नागपुर’ पर 900K सब्स्क्राइबर हैं। उन्होंने अब तक करीब 171 वीडियो शेयर किए हैं। वहीं इंस्टाग्राम पेज पर उनके 10,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। बायो में उनके स्टॉल की लोकेशन भी शेयर की गई है। बड़ा धूप का चश्मा, गले में सोने की चेन और अनोखा हेयरस्टाइल डॉली के लुक को खास बनाता है। वह अनमैरिड हैं।

विज्ञापन

बिल गेट्स ने क्या कहा? 

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स इन दिनों इंडिया में हैं। उन्होंने ये वीडियो एक होटल के पास शूट कराया। बिल गेट्स ने लिखा- “भारत में आप हर जगह इनोवेशन देख सकते हैं। यहां तक ​​कि एक साधारण कप चाय की तैयारी में भी!”

डॉली चायवाला ने क्या कहा? 

डॉली चायवाला ने बिल गेट्स के साथ वीडियो वायरल होने के बाद न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत की। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता था कि वे कौन लोग हैं। मुझे लगा कि वे विदेशी लोग हैं, इन्हें चाय पिलानी चाहिए। जब मैं वीडियो शूट होने के बाद नागपुर वापस आया, तब मुझे पता चला कि वे कौन लोग थे। बिल गेट्स ने मुझे कहा- आपने मुझे शानदार चाय पिलाई। हालांकि बहुत ज्यादा बातचीत नहीं हुई।

विज्ञापन

साउथ फिल्मों का क्या है कनेक्शन? 

डॉली चायवाला से पूछा गया कि आपने ये स्टाइल कहां से अडॉप्ट किया है? इस पर उन्होंने ये मैंने साउथ फिल्मों से कॉपी किया है। मैं साउथ की मूवीज देखता हूं। इसे मैं वहीं से सीखा हूं। आगे डॉली ने कहा कि मैं पीएम नरेंद्र मोदी को चाय पिलाना चाहता हूं। मैं उन्हें पक्का चाय पिलाऊंगा। डॉली ने आगे कहा- मैं बस लोगों को चाय पिलाकर उनके चेहरे पर स्माइल देखना चाहता हूं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ