'डॉली' की चाय के दीवाने हुए बिल गेट्स! स्वाद चखने पहुंचे नागपुर; वायरल हो रहा वीडियो

 Bill Gates Enjoys Tea Dolly Chaiwala : माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स का एक वीडियो वायरल है, जिसमें वह डॉली चायवाला की दुकान पर चाय पीते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग बिल गेट्स की सरलता की तारीफ कर रहे हैं।

Bill Gates With Dolly Chai

Bill Gates With Dolly Chaiwala

Bill Gates Enjoys Tea Dolly Chaiwala : माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स इस वक्त भारत के दौरे पर हैं। भारत की अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल बिल गेट्स सोशल मीडिया पर प्रसिद्द ‘डॉली चायवाला’ के पास चाय पीने पहुंचे थे।

‘डॉली चायवाला’ पर पहुंच दिया चाय का ऑर्डर

बिल गेट्स ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह चाय का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में बिल गेट्स कह रहे हैं एक चाय प्लीज। इसके बाद डॉली चायवाला, उन्हें चाय बनाकर पिलाता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद से ही यह वायरल हो रहा है।

बिल गेट्स जब चाय का ऑर्डर देते हैं तो डॉली चायवाला चाय बनाना शुरू कर देता है। बिल गेट्स वहीं खड़े होकर अपने अंदाज में चाय बनाते डॉली को देख रहे हैं। वीडियो में यह भी लिखा है कि मैं नई तकनीक वाले लोगों के घर में हूं, और इस तरह चाय की चर्चा की प्रतीक्षा कर रहा हूं। वहीं वीडियो के कैप्शन में लिखा गया हैं कि भारत में हर जगह आपको कुछ नया मिलेगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bill Gates (@thisisbillgates)

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

एक ने लिखा कि वाह, डॉली चाय वाले के दिन बदल गए होंगे, दस बीस करोड़ तो टिप दे ही दिए होंगे। एक ने लिखा कि डॉली ने नागपुर का नाम रोशन किया। एक ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि कल मैं भी अपनी एक चाय की दुकान खोलूंगा या फिर एलन मस्क के साथ मंगल पर एक टपरी डालूंगा चाय की।

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि बाकी सब तो ठीक हैं लेकिन डॉली भाई ने इस वीडियो में अपना आइकोनिक स्टाइल नहीं दिखाया, जब वह अपनी जीभ निकालते हैं। एक अन्य ने लिखा कि कामयाब वही होते हैं जो दूसरों की मेहनत की इज्जत करते हैं। इतना बड़ा आदमी, इतनी छोटी दुकान पर चाय पी रहा है। वाकई भारत के लोगों को सीखना चाहिए।

बता दें कि खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 11 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो वायरल हो रहा हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ