चलती ट्रेन में Whatsapp पर बुक करें सस्ता खाना, IRCTC का रेलयात्रियों को ऑफर

Order 20 rupees food in train: ट्रेन में बेचे जाने वाले महंगे खाने से परेशान हैं, तो अब इस तरीके से ऑर्डर कर सकते हैं सस्ता खाना। जानिए पूरी डिटेल्स।

Eat cheap food in train...

Order 20 rupees food in train: ट्रेन जर्नी के दौरान ज्यादातर लोगों को ट्रेन के महंगे खाने को लेकर शिकायत रहती है। खाना महंगा होने की वजह से लोग ट्रेन में खाना अवॉइड करने की कोशिश करते हैं। इंडियन रेलवे ने लोगों की इसी शिकायत का समाधान ढूंढ लिया है। अब आप मात्र 20 से 50 रुपए के अंदर ही ट्रेन में व्हाट्सएप से खाना ऑर्डर कर के भर पेट खाना खा सकते हैं।

विज्ञापन

20 से 50 रुपए के मिलेंगे पैकेट

इंडियन रेलवे ने लोगों की शिकायत को समझते हुए ट्रेन में खाने का पैकेट उपलब्ध करवाने का फैसला लिया। इसका फायदा उन  लोगों को सबसे अधिक मिलेगा, जो लंबी दूरी की यात्रा कर रहे होंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि लंबी दूरी के लोगों को खाने-पीने में अधिक पैसे खर्च करने पड़ते हैं।

विज्ञापन

खाने में क्या मिलेगा

इसके 50  रुपए वाले पैकेट में आपको 350 ग्राम खाना दिया जाएगा। इसमें ऑर्डर पर राजमा-चावल, पाव भाजी, पूड़ी-सब्जी, छोले-चावल, पाव-भाजी और मसाला डोसा जैसी चीजें मिलेंगी। इसे लेकर फिलहाल देश के 64 बड़े स्टेशन्स पर ट्रायल चल रहा है।

व्हाट्सऐप के जरिए कर सकते हैं खाना ऑर्डर

व्हाट्सएप के जरिए चलती ट्रेन में खाना ऑर्डर कर सकते हैं। इसके लिए आपको व्हाट्सएप पर railmitra का ऑर्डर करना होगा।  8102888222 को व्हाट्सऐप पर ऐड करने के बाद इसपर मैसेज कर के फूड ऑर्डर कर सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ