हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

महिला के घर में घुसा चोर, काम किया 'तमाम', लिखा ऐसा नोट पढ़कर सन्न हुए लोग

Weird News : चोर घर में घुसा, कई घंटे तक घर रहा लेकिन जब वह बाहर निकला तो घर की मालकिन के नाम पर एक नोट छोड़ कर गया। नोट पढ़ने के बाद घर की मालकिन हैरान रह गई।

विज्ञापन

Weird News : चोर घर में चोरी करने के लिए घुसते हैं और घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। कई बार चोरी की घटना के दौरान लोगों हत्या भी हो जाती है लेकिन आज हम एक ऐसे चोर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने  घर में घुसने के बाद काम ‘तमाम’ किया और फिर वहां से एक ऐसा नोट छोड़कर गया, जिसे पढ़ने के बाद घर की मालकिन हैरान रह गई।

मामला वेल्स का है, 36 साल साल के एक शख्स ने घर में घुसने के बाद एक नोट भी छोड़ा था, जिसमें लिखा हुआ था कि चिंता मत करो, खुश रहो। अजीब मामला अदालत में पहुंचा जिसमें बताया गया कि एक चोर ने एक महिला के घर में घुसने के बाद उसके कपड़े रस्सी पर लटका दिए और खुद ही खाना पकाकर खाया।

घर में घुसकर कर डाला काम 

इतना ही नहीं, अदालत में बताया गया कि महिला ऑफिस गई तो उसके घर में एक शख्स घुसा जिसने खुद खाना बनाया और खुद ही शराब पी। साथ ही उसके धुले हुए कपड़ों को तार पर लटकाया और साफ-सफाई की। बगीचे में पक्षियों के लिए दाना डाला और बगीचे में पौधों के गमलों को ठीक भी किया। हैरानी की बात ये है कि भागने से पहले चोर ने फर्श भी साफ किया, रीसाइकिलिंग बिन खाली किया और घर के सामान को फिर से व्यवस्थित किया।

यह भी पढ़ें : छुड़ाते रहे पुलिसवाले, थाने में बेगम ने शौहर को कूटकर ही लिया दम; वायरल वीडियो

पुलिस से की शिकायत, 22 महीने की जेल 

महिला जब लौटी तो वह हैरान रह गई, उसने जब पड़ोसी से बातचीत की तो पता चला कि कोई शख्स घर में था, जो कपड़ों को सुखाने के लिए डाल रहा था। पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की गई। आरोपी की पहचान की जा चुकी है और कोर्ट में केस भी चल रहा है। अदालत से कहा गया कि ये एक असामान्य चोरी की घटना थी। चोर को 22 महीने की जेल की सजा हुई है।

यह भी पढ़ें : Video : मौत को भी चकमा देकर बच निकली लड़की, पानी में मिला ‘दानव’ भी हारा

हालांकि इस तरह की चोरी का यह कोई पहला मामला नहीं था। इससे पहले भी एक चोर ऐसी ही घटना को अंजाम दे चुका था। चोर घर में घुसा, घर के काम करने के बाद नहाया, खाना पकाया, खाया और कपड़े सुखा रहा था लेकिन घर के मालिक ने कैमरा लगवाया हुआ था। उन्होंने चोर को देखने के बाद पड़ोसी की मदद से उसे तुरंत घर से बाहर निकलने की चेतावनी दी और पुलिस को कॉल कर दिया था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें