छुड़ाते रहे पुलिसवाले, थाने में बेगम ने शौहर को कूटकर ही लिया दम; वायरल वीडियो

Bulandshahr Viral Video : बुलंदशहर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसवालों के सामने ही पति-पत्नी के बीच मारपीट ही रही है। इस मारपीट को रोकने में पुलिसवालों के पसीने छूट गए।

BulandShahar

Bulandshahr Viral Video : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से पत्नी द्वारा पति की पिटाई का वीडियो सामने आया है। पत्नी पुलिसवालों के सामने पति को पीटती रही और छुड़ाने में पुलिसवालों की भी हालत खराब हो गई।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मामला बुलंदशहर के पुलिस लाइन का है। जहां महिला सहायता प्रकोष्ठ के सामने पति-पत्नी के बीच जमकर मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच विवाद चल रहा था और समझौता करने के लिए दोनों पुलिस थाने पहुंचे थे लेकिन दोनों के बीच फिर किसी बात को लेकर विवाद हो गया और मामला गंभीर हो गया।

विज्ञापन

पति पर भड़की पत्नी 

पत्नी अपने पति पर इस कदर भड़क गई कि सबके सामने ही पिटाई करने लगी। वहां मौजूद पुलिसकर्मी पति और पत्नी को अलग करने की कोशिश करने लगे लेकिन ना जाने किस बात पर पत्नी अपने पति पर इस कदर आगबबूला थी कि छोड़ने को तैयार नहीं थी। दो महिला पुलिसकर्मियों की जब हालत खराब हो गई तब तीसरी महिला पुलिसकर्मी वहां पहुंची और इस मारपीट को रुकवाया।

देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by purvanchal (@purvanchal51)


तीन महिला पुलिसकर्मियों ने मिलकर आखिरकार पति और पत्नी को अलग कर ही दिया । वहां मौजूद किसी ने इसका वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो रहा है। हालांकि पुलिस थाने के अंदर किस बात को लेकर विवाद हुआ, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बड़ी संख्या में लोग वहां मौजूद हैं लेकिन किसी ने इस लड़ाई को रोकने की कोशिश नहीं की। भीड़ सिर्फ तमाशा देखती रही। अगर महिला पुलिसकर्मियों ने इस लड़ाई को ना रुकवाया तो क्या स्थिति उत्पन्न होती, अंदाजा लगाया जा सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ