Weird News : अधिकतर लोगों की तम्मना होती है कि उसका एक छोटा-सुखी परिवार हो लेकिन एक शख्स की कामना इसके बिलकुल उलट है। इस शख्स के पास तीन पत्नियां हैं और इससे मन नहीं भरा तो दो गर्लफ्रेंड भी बना लिया। आपको जानकर हैरानी होगी कि ये शख्स कुछ भी नहीं करता। इसके बाद भी ये रिकॉर्ड बनाना चाहता है।
हम बात कर रहे हैं जापान के होक्काइडो के 36 वर्षीय रयुता वतनबे की। ये शख्स करीब एक दशक से नौकरी नहीं करता बल्कि अपनी पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स की कमाई पर निर्भर है। इसकी चार पत्नियां और दो गर्लफ्रेंड हैं। जापान में बहुविवाह कानूनी रूप से वर्जित है, इसलिए वतनबे एक ही समय में कई लोगों से शादी नहीं कर सकते।
वतनबे की ‘पत्नियों’ को कानून की नजर में लंबे समय तक साथ रहने के आधार पर साथी माना जाता है। वतनबे पहले ही 10 बच्चों के पिता बन चुके हैं। वह वह अपने देश के सबसे अधिक बच्चों के पिता बनकर रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं। बताया जाता है कि वह 54 बच्चों का बाप बनना चाहता है।
यह भी पढ़ें : देखें कैसे ‘टक्क’ से छूकर जाती है मौत, मोबाइल चलाते-चलाते रेलवे ट्रैक पर गया था शख्स
वतनबे की पत्नियां जब नौकरी करने के लिए बहार जाती हैं तो वह खाना पकाने, घर के काम करने और बच्चों की देखभाल करके हाउस हसबैंड की तरह काम करते हैं। करीब पांच लाख का खर्चा है, इस सारी पत्नियां मिलकर उठाती हैं। वतनबे का कहना है कि वह हर रात एक अलग “पत्नी” के साथ सोता है। उसने यह भी दावा किया कि वह सप्ताह में 28 से अधिक बार सेक्स करता है और इससे उसके पार्टनर को कोई दिक्कत नहीं होती।
यह भी पढ़ें : ताजमहल के पास निकला बड़ा अजगर, डर कर भागे लोग; वन विभाग की टीम ने दिया ‘गच्चा’
उसका कहना है कि वह अपने देश के सबसे अधिक बच्चों का बाप बनना चाहता है और खुद को ‘विवाह के देवता’ बनाना चाहता है। “मैं 54 बच्चे पैदा करना चाहता हूं ताकि मेरा नाम इतिहास में दर्ज हो जाए। मैं अभी भी नई पत्नियों की तलाश में हूं।”
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
7 hrs agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
1 day agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
3 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
5 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
6 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
7 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
7 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
7 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines