ताजमहल के पास निकला बड़ा अजगर, डर कर भागे लोग; वन विभाग की टीम ने दिया 'गच्चा'

Python Taj Mahal Agra : आगरा में ताजमहल के करीब एक बड़ा अजगर निकल आया, लोगों ने वन विभाग की टीम को सूचना दी लेकिन कोई भी अजगर को रेस्क्यू करने नहीं पहुंचा।

Tajamahal Python

Python Taj Mahal Agra : उत्तर प्रदेश के आगरा से एक चौंकने वाला मामला सामने आया है। आगरा के ताजमहल के पास एक बड़ा अजगर पहुंच गया। इससे वहां अफरा तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। वन विभाग की टीम को फोन किया गया लेकिन वहां से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला। इसके बाद स्थानीय लोगों ने अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ा।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि 12 फीट का अजगर ताजमहल के अंदर जाने की कोशिश कर रहा था लेकिन लोगों की नजर उस पर पड़ गई। इसके बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग की टीम को दी गई। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची।

विज्ञापन

जब वन विभाग की टीम अजगर को रेस्क्यू करने नहीं पहुंची तो फिर लोगों ने पहलवान सुंदर दुबे नाम के शख्स को इसकी जानकारी दी। संजय दुबे मौके पर गए और अजगर को पकड़ लिया, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में बताया जा रहा है कि अजगर करीब 11 से 12 फीट का था ।


वन विभाग टीम पर बड़ी लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है। ताजमहल में घुसने का प्रयास कर रहा अजगर पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए खतरनाक हो सकता था। इसके बाद  वन विभाग की तरफ लचर रवैया अपनाया गया और लापरवाही बरती गई।

विज्ञापन

बताया जाता है कि पहलवान सुंदर दुबे सांपों को पकड़ने के लिए जाने जाते हैं। वह ऐसे कई मौकों पर खतरनाक सांपों का रेस्क्यू कर चुके हैं। अब एक बार फिर संजय दुबे ने ताजमहल के करीब अजगर को पकड़कर लोगों को दहशत से बचाने का काम किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ