Man Marry And Divorce A Cooker : दुनिया भर में एक से बढ़कर एक दिलचस्प और अजीब मामले सामने आते रहते हैं। इंडोनेशिया का एक शख्स अपनी अजीब हरकतों को लेकर पूरी दुनिया में चर्चाओं में रहा। शख्स ने एक निर्जीव सामान से शादी कर सबको चौंका दिया। हालांकि महज चार दिन बाद ही उसने तलाक भी ले लिया। आखिर इस शख्स ने ऐसा क्यों या था? आइये जानते हैं शख्स की इस अजीब हरकत के बारे में।
मामला इंडोनेशिया का है। यहां का रहने वाला खोइरुल अनम नाम के शख्स ने इंसान, जानवर, पेड़ आदि छोड़कर किचन में रखे कुकर से शादी कर ली। उसने अपनी शादी की तस्वीरों को भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जो खूब वायरल हुईं। हालांकि यह शादी अधिक दिन नहीं चल पाई और इस शख्स ने अपनी पत्नी ‘कुकर’ को तलाक दे दिया।
दूल्हे ने खुद शेयर की फोटो
शख्स का कहना था कि उस पर दबाव अधिक था और इसे झेलना बहुत मुश्किल था। उसने कहा कि यह एक बड़ा और कठोर निर्णय था लेकिन मेरे पास कोई भी साथी नहीं है। फोटो में देखा जा सकता है कि खोइरुल दूल्हे की तरफ ड्रेस पहनकर कर खड़ा है और उसके हाथ में कुकर है, जिसे वह किस करते हुए फोटो खिंचवा रहा है। उसकी प्रेमिका (कुकर) सफेद घूंघट में दिखाई दी।
देखें फोटो
सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर अनम ने अपनी पत्नी की जमकर तारीफ की है। उसने लिखा कि “निष्पक्ष, शांत, आज्ञाकारी, ज्यादा बात नहीं करती, खाना बनाना जानती है”। हालांकि तस्वीरें शेयर करने के कुछ ही दिन बाद अनम ने शादी तोड़ने का ऐलान कर दिया था।
यह भी पढ़ें : कैमरे में कैद हुआ महिलाओं के अंडरगारमेंट चुराने वाला चोर, घिनौनी हरकत का वीडियो वायरल
हालांकि इस कहानी में एक दिलचस्प मोड़ है। स्थानीय समाचार के मुताबिक, अनम इंडोनेशिया की जानी मानी हस्ती हैं और अपने प्रशंसकों को खुश करने के लिए अजीबोगरीब हरकतें करते रहते हैं। कुकर से शादी करके उन्होंने दुनिया भर में सुर्खियां बटोरीं थीं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि ये शख्स का एक पब्लिसिटी स्टंट था और ऐसा करके वह चर्चा में आने में सफल रहा। ये पूरा मामला तीन साल पहले का है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
4 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
5 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
7 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
9 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
10 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
11 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
11 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
11 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines