मुस्लिम परिवार के शादी कार्ड पर भगवान गणेश! वायरल तस्वीर को देख चौंके सभी

Amethi News : उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक मुस्लिम परिवार द्वारा बनाया गया शादी का कार्ड वायरल हो रहा है। जानें आखिर क्यों वायरल हो रहा ये शादी का कार्ड?

Amethi invitation

Amethi News : उत्तर प्रदेश के अमेठी के एक मुस्लिम परिवार की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। शादी का कार्ड देखने के बाद लोग हैरानी जता रहे हैं तो कुछ इसे असली भाईचारा कह रहे हैं। सायमा बानो और इरफान की शादी 8 नवंबर को थी। शादी से पहले ही ये कार्ड खूब वायरल हो गया और अब इसकी खूब चर्चा हो रही है।

विज्ञापन

क्या खास है इस कार्ड में?

अक्सर देखा गया है कि किसी भी शुभ काम में हिंदू परिवार के लोग सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा करते हैं। इसी तरह शादी के कार्ड पर भी भगवान गणेश की फोटो होती है। अब जो मुस्लिम परिवार के शादी का कार्ड वायरल हो रहा है, उसमें भी भगवान गणेश की फोटो छपी हुई है।

विज्ञापन

मुस्लिम परिवार के शादी के कार्ड पर भगवान गणेश और हिंदू देवी देवताओं की फोटो देखकर लोग हैरान हैं। यह कार्ड सोशल मीडिया के लगभग सभी प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया है। इस कार्ड पर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर आ रहे कमेंट्स

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अमेठी में एकता की मिसाल। मुस्लिम परिवार ने बेटी की शादी का कार्ड हिंदू रीति-रिवाज से छपवाया। कार्ड में गणेश जी और राधा-कृष्णा की तस्वीर। परिवार का संदेश: “सभी वर्गों से प्यार,सभी सच्चे भारत वासी हैं।” एक अन्य ने लिखा कि ऐसे लोगों के प्रति मेरा हमेशा सम्मान रहता है। इस भाई ने मेरा दिल लूट लिया है।

विज्ञापन

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि यदि कोई बढ़िया कार्य करता है तो हमारा दायित्व बनता है कि हम उसकी सराहना करें। एक अन्य ने लिखा कि ऐसा ही कार्य हिंदुओं को भी करना चाहिए ताकि दोनों धर्म में सौहार्द बना रहे। एक ने लिखा कि कहीं ऐसा ना हो जाये कि इस बेचारे के खिलाफ कोई फतवा जारी हो जाए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ