क्रिकेट खेलते-खेलते शख्स की मौत का वीडियो वायरल, पिच पर अचानक गिरा तो सन्न रह गए खिलाड़ी

Surat Viral Video : क्रिकेट के मैदान में एक शख्स की मौत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि शख्स खिलाड़ियों के बीच फिर और फिर दुनिया को अलविदा कह गया।

Surat Death

Surat Viral Video : आजकल अचानक हो रही मौतों को लेकर लोग दहशत में हैं। एक के बाद एक कई मामले सामने आ चुके हैं। कई मामले तो कैमरे में भी कैद हो चुके हैं। अब ऐसा ही एक और मामला सामने आया है, जिसमें एक अधेड़ उम्र का शख्स खेल के मैदान में गिरा और फिर दुनिया से अलविदा कह गया।

विज्ञापन

ताजा मामला गुजरात के सूरत का है। सूरत के रांदेर इलाके में बच्चों के साथ एक शख्स भी मैदान में खेल रहा था। शख्स का नाम मकसूद अहमद बूटवाला बताया जा रहा है। मकसूद अहमद खेल के बीच में रुके तो जमीन पर बैठकर पानी पीते दिखाई दे रहे हैं। जब वह उठने लगे तो छोटे से बच्चे का सहारा लिया और आगे बढ़ गए लेकिन अगले ही छण उन्हें दिल का दौरा पड़ गया।

विज्ञापन

मैदान पर गिरे, नहीं बची जान

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पानी पीने के बाद जैसे ही मकसूद अहमद टीम की तरफ गए, वह अचानक गिर पड़े। मैदान पर मौजूद खिलाड़ी रह गए और तुरंत मदद के लिए आवाज दी। बताया जा रहा है कि इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

देखें वीडियो


बताया जा रहा है कि कसूद अहमद बूटवाला नामक यह शख्स एक ट्यूशन संचालक था। अहमद बच्चों के बीच चल रहे खेल में शामिल था और वह भी खेल रहा था लेकिन अचानक हुई इस घटना ने सबको चौंका दिया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।

विज्ञापन

बेंगलुरु में हुई थी चौंकाने वाली घटना

इससे पहले बेंगलुरु में एक बस चालक को चलती बस के दौरान कार्डियक अरेस्ट आया था। 39 साल के कर्न बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (BMTC) में बस चालक थे। वह नेलमंगला से यशवंतपुर की ओर बस चला रहे थे, जब उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और वे बेहोश हो गए। बस अनियंत्रित हो गई थी, कंडक्टर ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को कंट्रोल किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ